पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से पहले यूरोप, अरब समेत कई देशों के बड़े नेताओं ने दी बधाई
आम चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बुधवार को एनडीए घटक दलों की अहम बैठक के दौरान नरेंद्र को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस बीच पीएम पद फिर से ग्रहण से पहले उन्हें देश विदेश से जमकर बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब तक मोदी को 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुखों या पर प्रतिनिधियों की ओर नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा चुकी है।
पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले । इटली की पीएम मेलोनी ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए भारत के साथ इटली के द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की समेत मलेयेशिया बांग्लादेश स्पेन सिंगापुर ताइवान नार्वे मारीशस ओमान सिंगापुर दक्षिण कोरिया समेत 50 राष्ट्रों के प्रमुखों ने मोदी को बधाई दी।
पीएम को बधाई देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव का समापन हो गया है। प्रिय मित्र मोदी को बधाई। हम साथ मिल कर भारत व फ्रांस के रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।
इटली की पीएम ने दी सबसे पहले बधाई
पीएम मोदी ने इनमें से कई नेताओं को सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया और कुछ देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने की इच्छा भी जताई। इटली की पीएम मेलोनी सबसे पहले बधाई संदेश देने वाली नेताओं में शामिल रहीं।












Click it and Unblock the Notifications