BBC एंकर ह्यू एडवर्ड्स कौन हैं? लगा है टीनएजर बच्ची की न्यूड तस्वीरें खरीदने का आरोप
कुछ दिन पहले BBC ने अपने एक एंकर को नाबालिग लड़की से उसकी न्यूड फोटो मांगने के जुर्म में सस्पेंड कर दिया था। अब ये जानकारी निकलकर आई है कि वह शख्स बीबीसी के चर्चित न्यूज एंकर ह्यू एडवर्ड्स हैं। ये खुलासा उनकी पत्नी ने किया।
इससे पहले 'द सन' अखबार ने ये दावा किया था कि बीबीसी के एक पत्रकार ने एक किशोर लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने के लिए 35 हजार पाउंड दिए थे। अभी तक द सन और बीबीसी ने ह्यू एडवर्ड्स की पहचान जाहिर नहीं की थी।

इस बीच ह्यू एडवर्ड्स का नाम सार्वजनिक करते हुए उनकी पत्नी ने कहा है कि उनके पति अस्पताल में भर्ती हैं। एडवर्ड्स की पत्नी विकी फ्लिंद ने कहा कि कई दिनों से चल रही अटकलबाजी के बाद अपने पति की तरफ से बयान जारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये बयान वो अपने पति के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जारी कर रही हैं।
विकी फ्लिंद ने कहा कि ह्यू बेहद गंभीर मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। उनका बीते कुछ सालों से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि ह्यू एडवर्ड्स स्वस्थ होने के बाद खुद आरोपों पर प्रतिक्रिया देना चाहते हैं।
इस बीच ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि ह्यू पर कोई आपराधिक आरोप नहीं है, ऐसे में उनपर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। इससे पहले BBC एंकर के खिलाफ बीते दिनों को एक टीनएजर लड़की की मां ने गंभीर आरोप लगाए थे।
मां का दावा था कि बीबीसी एंकर ने उसकी बेटी से अश्लील तस्वीरें खरीदी हैं। मां ने दावा किया कि उसकी बेटी, एंकर को अपनी न्यूड तस्वीरें भेजती थी और वीडियो कॉल पर बातें करती थी। लड़की की मां ने अखबार को ये भी बताया कि उसने अपनी बेटी को एंकर के लिए वीडियो कॉल पर अपने कपड़े उतारते हुए देखा था।
कौन हैं ह्यू एडवर्ड्स?
ह्यू एडवर्ड्स बीबीसी के बेहद चर्चित एंकर रहे हैं। वे रात्रिकालीन समाचारों की मेजबानी करते रहे हैं। है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वानसी साउंड रेडियो स्टेशन से की थी।
1984 में वह एक प्रशिक्षु के रूप में बीबीसी से जुड़े। दो साल के भीतर वह संसदीय संवाददाता बन गए और एक दशक से अधिक समय तक उन्होंने वेस्टमिंस्टर पर रिपोर्टिंग की। 1999 से 2003 तक वे सिक्स ओ'क्लॉक न्यूज़ में सुर्खियों में रहे, जो यूके में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। इसके बाद वह टेन में समाचार की मेजबानी करने लगे।
हाल के वर्षों में ह्यू एडवर्ड्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु, प्रिंसेस हैरी और विलियम की शादियों और किंग चार्ल्स और कैमिला के राज्याभिषेक सहित शाही परिवार के कवरेज का नेतृत्व किया।
द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक ह्यू एडवर्ड्स, बीबीसी पर सबसे अधिक वेतन पाने वाले पत्रकारों में से एक हैं। दिसंबर 2021 में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अवसाद का सामना करना पड़ा। उन्होंने टीवी निर्माता विक्की फ्लिंड से शादी की है। इस जोड़े के पांच बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications