400 साल बाद कल रात ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ ये देश, फेमस सिंगर रिहाना बनी 'नेशनल हीरो'

ब्रिजटाउन, 30 नवंबर: कैरेबियन कंट्री बारबाडोस दुनिया का नया गणतंत्र बन गया है। 400 साल बाद सोमवार रात बारबाडोस ने आधिकारिक तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राज्य के प्रमुख के रूप में हटा दिया। यह 54 कॉमनवेल्थ देशों में तो यह गिना जाएगा, लेकिन अब यहां ब्रिटेन की महारानी का शासन नहीं होगा। राजधानी ब्रिजटाउन में रातभर चले समारोह में डेम सांद्रा मेसन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। बारबाडोस ने सिंगर रिहाना को नेशनल हीरो घोषित किया।

दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बारबाडोस

दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बारबाडोस

ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के प्रतिनिधि के तौर पर गवर्नर जनरल रहीं सांद्रा मेसन देश की नहई राष्ट्रपति बनी हैं। वहीं मिया अमोर मोटली प्रधानमंत्री चुनी गईं हैं। सत्ता परिवर्तन के मौके पर ब्रिटिश राजशाही को अंतिम सलामी दी गई है और शाही परिवार के झंडे को उतारकर बारबाडोस का नया झंडा फहराया गया। देश का अपना राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान होगा। बारबाडोस की आबादी करीब 2 लाख 85 हजार है।

रिहाना मूल रूप से बारबाडोस की नागरिक हैं

रिहाना मूल रूप से बारबाडोस की नागरिक हैं

गणतंत्र समारोह में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति रिहाना को राष्ट्रीय हीरो घोषित करेंगी। रिहाना का असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना मूल रूप से बारबाडोस की नागरिक हैं। सम्मान समारोह में पीएम ने कहा कि आप हीरे की तरह चमकते रहें। अपने काम और आवाज के जरिए राष्ट्र को सम्मान दें। जहां भी आप रहे और जो करें, देश को इसका श्रेय दें। इसके साथ ही उन्होंने रिहाना को सम्मान दिया।

बारबाडोस में पली-बढ़ीं रिहाना

बारबाडोस में पली-बढ़ीं रिहाना

रिहाना का जन्म 1988 में बारबाडोस में हुआ था और ब्रिजटाउन में पली-बढ़ी। बारबाडोस में पली-बढ़ीं रिहाना के पिता बारबेडियन थे और मां गुयाना की रहने वाली थीं। अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स ने इनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसके बाद रिहाना अमेरिका चली गईं। जहां से इनकी पहचान पूरी दुनिया में बनी। अंतर्राष्ट्रीय गायिका रिहाना के इंस्टाग्राम पर दुनिया भर से 112 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 रिहाना सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन हैं

रिहाना सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन हैं

रिहाना की ट्विटर पर 100 मिलियन फैन फॉलोइंग है। रिहाना 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स, 13 अमेरिक म्यूजक अवॉर्ड्स, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स और 6 गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड है। इतना ही नहीं साल 2012, 2014 और 2019 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाले सिलेब्रिटीज़ की लिस्ट में भी टॉप 10 में शामिल रही हैं। रिहाना सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति करीब 600 मिलिनय डॉलर (4400 करोड़) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+