गाजा पर भारी बमबारी के बीच बराक ओबामा ने दी इजराइल को चेतावनी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुनाई खरी-खोटी
Barack Obama on Israel: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीन की गाजा पट्टी में नागरिक हताहतों के खिलाफ इजरायल को चेतावनी दी है, जिसने 7 अक्टूबर को इजरायल को निशाना बनाकर हमले किए थे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा ने एक लिखित बयान जारी कर इज़राइल को चेतावनी दी है, जो अमेरिका की विदेश नीति पर., पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की एक दुर्लभ टिप्पणी मानी जा रही है। बराक ओबामा ने कहा है, कि इतने सारे नागरिक हताहत न करें, कि इसके परिणामस्वरूप फिलिस्तीनियों की कई पीढ़ियां अलग-थलग पड़ जाएं।

बराक ओबामा ने दी इजराइल को चेतावनी
बराक ओबामा ने बयान जारी कर कहा है, कि "कोई भी इजरायली सैन्य रणनीति, जो मानवीय लागतों को नजरअंदाज करती है, अंततः वो उलटा असर डाल सकती है। गाजा पर बमबारी में पहले ही हजारों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें से कई बच्चे भी हैं।"
ओबामा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "सैकड़ों हजारों को अपने घरों से हाथ धोना होना पड़ा है।" हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, और यह स्पष्ट नहीं है, कि क्या ओबामा ने बाइडेन के साथ अपने बयान को कॉर्डिनेट किया था या नहीं।
बराक ओबामा ने यह बयान इज़रायली सेना, इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) द्वारा हमास को नष्ट करने के इज़रायल के उद्देश्य को दोहराए जाने के तुरंत बाद जारी किया गया है।
जबकि, इजरायली चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने एक बयान में कहा है, कि "हम हमास को पूरी तरह ख़त्म करने की स्थिति में लाना चाहते हैं। यह रास्ता लगातार हमलों का रास्ता है, जो हर जगह और हर तरह से हमास को नुकसान पहुंचा रहा है। हम दक्षिण में जमीनी अभियानों के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। जिन सैनिकों के पास अधिक समय होता है, वे बेहतर तरीके से तैयार होते हैं, और यही हम अभी कर रहे हैं।"
वहीं, ओबामा ने कहा है, कि "गाजा पट्टी की नाकेबंदी, नागरिक आबादी के लिए भोजन, पानी और बिजली काटने के इजरायली सरकार के फैसले से मानवीय संकट बढ़ने का खतरा है।"
उन्होंने मीडियम में प्रकाशित बयान में लिखा है, कि "यह पीढ़ियों के लिए फिलिस्तीनी रवैये को और सख्त कर सकता है, इजरायल के लिए वैश्विक समर्थन को खत्म कर सकता है, इजरायल के दुश्मनों के हाथों में खेल सकता है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता हासिल करने के दीर्घकालिक प्रयासों को कमजोर कर सकता है।"
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने हमास के हमले और इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार के लिए अपना समर्थन दोहराया है।












Click it and Unblock the Notifications