मीडिया ने मजाक के लिए मालिया ओबामा को बता डाला प्रेग्नेंट
वाशिंगटन। अमेरिकी मीडिया ने अपनी सारी हदों को पार करते हुए एक ऐसी हरकत कर डाली है, जिससे न सिर्फ अमेरिका बल्कि मीडिया भी शर्मिंदा हो गया है। यहां पर एंपायर न्यूज नाम की एक वेबसाइट जो सटायर यानी किसी भी गंभीर मुद्दे को व्यंग के अंदाज में पेश करती है, उसने अपने एक लेख में राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी मालिया को प्रेग्नेंट बता डाला।

मिशेल का कमेंट भी कर डाला पब्लिश
जो आर्टिकल पब्लिश हुआ है उसमें मिशेल ओबामा के कमेंट भी दिए गए हैं और साथ ही मां बनने के बाद मालिया की फ्यूचर प्लानिंग की बातें भी लिखी हैं। ट्विटर पर अब 16 वर्ष की मालिया के बचाव में काफी लोग आ गए हैं। इस खबर के बाद से इंटरनेट पर मालिया को लेकर गंदे मजाक और भद्दी बातें तक होने लगी हैं।
यह लोग मीडिया से सवाल कर रहे हैं कि क्या उसमें बिल्कुल भी शर्म नहीं बची है। बराक ओबामा के खराब कार्यकाल की वजह से उनके बच्चों को लेकर इस तरह की बातें होना क्या सही बात है।
फिलहाल नहीं आया कोई बयान
अभी थोड़े दिनों पहले ही मालिया और साशा के कपड़ों को लेकर काफी खराब कमेंट किया गया था। जिन्होंने यह कमेंट किया था उन्हें अपना इस्तीफा अगले दिन सौंपना पड़ गया था।
फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से इस वेबसाइट के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने या बयान जारी करने की खबरें अभी तक नहीं आई हैं। देखना होगा कि क्या व्हाइट हाउस इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी करता है।
मालिया जिनका अभी तक फेसबुक पर कोई भी अकाउंट नहीं है और उनकी मां ने उन्हें ट्विटर के साथ ही साथ आईफोन से भी दूर रखा है, ऑनलाइन बुलिंग का नया उदाहरण हैं।












Click it and Unblock the Notifications