'शर्टलेस अपीयरेंस' की वजह से ओबामा ने उड़ाया पुतिन का मजाक

इसका सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला शनिवार रात को जब व्हाइट हाउस में व्हाइट हाउस कॉरेसपांडेंट्स एसोसिएशन के लिए एक डिनर का आयोजन कराया गया।
इस सालान जलसे के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस पार्टी में ओबामा ने खुद का मजाक बनाया तो बाकी लोगों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी मनपसंद योजना हेल्थ केयर स्कीम से लेकर विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी और तो और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक पर मजाकिया तीर छोड़े।
ओबामा जैसे इस फंक्शन को कॉमिडी नाइट बनाने पर आमादा थे। ओबामा ने अपनी हेल्थकेयर स्कीम का मजाक बनाते हुए कहा कि साल 2008 में मेरा स्लोगन था 'यस वी कैन', लेकिन साल 2013 में यह स्लोगन 'कंट्रोल प्लस ऑल्ट प्लस डिलीट' हो गया।
पत्नी मिशेल ओबामा के साथ इस डिनर में शरीक हुए ओबामा ने पुतिन के नोबेल अवॉर्ड की रेस में शामिल होने पर भी कॉमेंट किया। ओबामा बोले, सच बताऊं, तो वे लोग आजकल किसी को भी नोबेल अवॉर्ड दे देते हैं।
उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी पर मजाक करते हुए कहा कि विपक्षी दल को इस बात में महारत हासिल है कि महिलाओं से किस तरह बात करनी है। ओबामा ने पुतिन के पिछले साल के 'शर्टलेस अपीयरेंस' का भी खूब मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications