राष्ट्रपति ओबामा ने दी हिलेरी और ट्रंप को सही बर्ताव की सलाह
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और अपनी यानी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को सलाह दी है कि दोनों को अब भावी अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह पेश आना होगा। ओबामा के मुताबिक दोनों को ही अब कई सीक्रेट जानकारियां मिलनी शुरू हो गई हैं। इसलिए अब उनका बर्ताव काफी अहम हो जाता है।

अपने तक रखें जानकारियां
ओबामा ने एक मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि वह तो इतना ही कहेंगे कि हिलेरी और ट्रंप को अब कई सीक्रेट इंफॉर्मेशन दी जाने लगी हैं। अगर उन्हें राष्ट्रपति बनना है तो उन्हें राष्ट्रपति की तरह पेश आना शुरू कर देना चाहिए। इसका मतलब यह है कि वे जानकारियों को अपने तक सीमित रखना उन्हें आना चाहिए।
क्यों उम्मीदवारों को दी जाती है सीक्रेट जानकारी
ओबामा से जब यह पूछा गया कि ट्रंप को आईएसआईएस और बाकी संवेदनशील मुद्दों पर सीक्रेट जानकारी मिलने से क्या वह चिंतित है, इस पर ओबामा ने कहा कि यह प्रक्रिया 'परंपरा और कानून' के मुताबिक ही हो रही है।
ओबामा ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को सुरक्षा संबंधी जानकारी इसलिए दी जाती है क्योंकि जो भी चुना जाएगा उसे शून्य से शुरू न करना पड़े और वह इसके लिए तैयार रहे।
अमेरिकी कानून के तहत दोनों पार्टियों के आधिकारिक उम्मीदवारों को उनके कन्वेंशन के बाद गोपनीय सूचनाएं देने की परंपरा है।












Click it and Unblock the Notifications