बांग्लादेश आर्मी को मिली पहली महिला मेजर जनरल

ढाका। बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार एक महिला को देश की मेजर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। बांग्लादेश आर्मी चीफ जनरल अजीज अहमद और क्वार्टरमास्टर जनरल लेफ्टिनेंट मोहम्मद शमसूल हक ने डॉ सुसान गिती को बैज देकर देश की महिला मेजर जनरल के रूप में नियुक्त किया। इंटर सर्विस पब्लिक सर्विस पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने कहा कि वह पहली महिला हैं, जिसे बांग्लादेश की मेजर जनरल के रूप में नियुक्त किया है।

बांग्लादेश आर्मी को मिली पहली महिला मेजर जनरल

मेजर जनरल गिती के पति ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद हुसैन साद स्वयं एक मिलिट्री फिजिशियन थे। गिती ने 1985 में राजशाही मेडिकल कॉलेज में डिग्री ली थी। वहीं, 1986 में वह बांग्लादेश आर्मी में फिजिशियन के रूप में शामिल हुई थी। गिती पहली महिला थी, जिन्हें 1996 हेमेटोलॉजी में FCPS की डिग्री ली थी।

गिती ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और कई सैन्य अस्पतालों के लिए काम भी किया है। गिती वर्तमान में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

ISPR ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण में सफलता की शुरुआत की थी। वहीं, अब एक मेजर जनरल के रूप में सेना में महिला अधिकारी को पेश करके एक और कदम आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के बयान पर भड़का बांग्लादेश, कहा- उन्हें बोलने की समझ नहीं है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+