अमित शाह के बयान पर भड़का बांग्लादेश, कहा- उन्हें बोलने की समझ नहीं है

नई दिल्ली। बांग्लादेशी घुसपैठियों को 'दीमक' बताने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। अमित शाह के बयान को बांग्लादेश के मंत्री ने 'अनचाहा बयान' बताया है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले सप्ताह शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को दीमक करार दिया था। बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि शाह को भारत-बांग्लादेश रिश्तों के बारे में समझ नहीं है।

अमित शाह के बयान पर भड़का बांग्लादेश, कहा- उन्हें बोलने की समझ नहीं है

अमित शाह के बयान पर बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने कहा है कि हम उनके बयान को महत्व नहीं देते क्योंकि वह सरकार का औपचारिक बयान नहीं है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया है कि बंगाली बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को बांग्लादेश नहीं भेजा जाएगा।' इनु ने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात करने के लिए अमित शाह योग्य तक नहीं है।

हमने कहा है कि असम में एनआरसी प्रक्रिया और भारत के बंगाली भाषी नागरिक भारत के आतंरिक मुद्दे हैं। इनु ने कहा कि राजनाथ सिंह बहुत पहले ही इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं।

बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री का बयान उस वक्त आया है, जब सवाई माधोपुर में शाह ने कहा था, 'यह दीमक हमारे चुनाव व्यवस्था को खाए जा रहा था, लेकिन हमने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के जरिए 40 लाख घुसपैठियों को पहचानने का काम किया है, जिन्हें चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा।'

शाह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि बीजेपी चीफ को शायद पता तक नहीं है कि असम में एनआरसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच आधिकारिक वार्ता भी हो चुकी है। बांग्लादेश में भारत के राजदूत वर्द्धन श्रींगला ने कहा कि असम एनआरसी का मुद्दा भारत की आंतरिक समस्या है और किसी भी बंगाली भाषी नागरिक को देश से नहीं निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक भी बांग्लादेशी को नहीं रहने देंगे, चुन चुनकर निकालेंगे बाहर : अमित शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+