Bangladesh Protest LIVE: सुरक्षा चिंताओं के बीच विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश उच्चायुक्त को तलब किया
Bangladesh Protest LIVE: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को मोहम्मद यूनुस सरकार ने समन जारी किया है, यही नहीं बांग्लादेश के इंकलाब मंच ने साफ चेतावनी दी है कि अगर शरीफ उस्मान हादी की हत्या में जल्द न्याय नहीं मिला, तो वह मौजूदा अंतरिम सरकार को हटाने के लिए जन आंदोलन शुरू करेगा। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने मंगलवार को बांग्लादेश के शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर सी. आर. अबरार की मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास के परिवार से मुलाकात की पुष्टि की। यह दौरा देश में जारी अशांति के माहौल के बीच, पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सांत्वना देने के उद्देश्य से किया गया था। मुख्य सलाहकार यूनुस द्वारा जारी एक पोस्ट में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने लिखा, "सरकार की ओर से, शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर सी. आर. अबरार ने इस कठिन समय में सरकार की सहानुभूति और समर्थन का आश्वासन देने के लिए मंगलवार को मैमनसिंह में परिवार से मुलाकात की।"
बांग्लादेश की अशांति पर अभिनेत्री रोकेया प्राची का बड़ा बयान, बोलीं– कट्टरपंथियों को मिली खुली छूट
बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर बांग्लादेशी अभिनेत्री रोकेया प्राची ने अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात अचानक नहीं बने, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित फैसले जिम्मेदार हैं। रोकेया प्राची के अनुसार, अंतरिम सरकार ने सत्ता में आते ही हत्या और आतंकी गतिविधियों में दोषी ठहराए गए कई इस्लामवादी कट्टरपंथियों को जेल से रिहा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि यही तत्व सरकार के विरोधियों पर हमले कर रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद हिंसा में शामिल लोगों को कानूनी संरक्षण दिया गया और उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए।
कोलकाता में हिंसा पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
कोलकाता में हालिया घटनाक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका उद्देश्य हिंदुओं को प्रताड़ित करना था। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जबकि भगवा वस्त्रधारी संतों और भगवा झंडा लेकर रैली निकाल रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यह संदेश देना चाहती है कि बंगाल में भगवा झंडे के साथ कोई आंदोलन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ढाका के शाहबाग में ओसमान हादी की हत्या के खिलाफ इंकलाब मंच का विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शाहबाग में 'इंकलाब मंच' ने एक विशाल विरोध रैली आयोजित की। यह प्रदर्शन शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलनों के प्रमुख नेता ओसमान हादी की हत्या के विरोध में किया गया। 18 दिसंबर को हुई हादी की मौत से समर्थकों में भारी आक्रोश है।
विदेश मामलों के जानकार सुशांत सरीन ने बांग्लादेश के फैसले को बताया 'बदले की कार्रवाई'
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच, विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने बांग्लादेश उच्चायोग द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सरीन के अनुसार, बांग्लादेश का यह कदम केवल "जैसे को तैसा" वाली पाकिस्तान जैसी रणनीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने सुरक्षा कारणों और हिंसक भीड़ के वास्तविक खतरे को देखते हुए बांग्लादेश में अपनी सेवाएं रोकी थीं। इसके विपरीत, भारत में बांग्लादेशी मिशनों को ऐसा कोई खतरा नहीं है। सरीन ने कहा कि बांग्लादेश का सुरक्षा खतरे का दावा "छल" है, क्योंकि भारतीय प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह सक्षम है।
VHP के प्रदर्शन पर अजय आलोक का बयान, बोले– पूरी दुनिया में हिंदू हैं आक्रोशित
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में किए गए प्रदर्शन पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है। अजय आलोक के अनुसार, इस विषय पर कनाडा की संसद में चर्चा हो चुकी है, रूस ने भी चिंता जताई है और अमेरिका बांग्लादेश से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के भीतर गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और आज का विरोध उसी का परिणाम है। अजय आलोक ने बांग्लादेश सरकार से इस मामले में तुरंत और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
दिल्ली में VHP का प्रदर्शन-हिंसा के 10 दिन
Bangladesh Protest: दीपू का मर्डर-दिल्ली में VHP का प्रदर्शन, बांग्लादेश में एंबेसडर तलब, हिंसा के 10 दिन
Bangladesh Protest LIVE: बांग्लादेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए-बजरंग दल
भोपाल में बजरंग दल और दूसरे हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।बजरंग दल ने आज बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
Bangladesh Protest LIVE: प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में ले लिया, जो बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के विरोध में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास प्रदर्शन कर रहे थे।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर जमकर बरसे कनाडाई सांसद
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से दुनिया में चिंता, कनाडाई MP बोले-पीढ़ियों का दर्द जागा
Bangladesh Election: इस सीट से चुनाव लड़ेंगी खालिदा जिया
इस सीट से चुनाव लड़ेंगी खालिदा जिया, 12 दिनों से हैं वेंटिलेटर पर, फिर कैसे भरा पर्चा?
More From
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान














Click it and Unblock the Notifications