बांग्लादेश में इस्लामिक आतंक के सामने सरकार का सरेंडर, Iskcon के संत को जमानत दिलाने कोर्ट नहीं आया कोई वकील
Bangladesh News: बांग्लादेश की अदालत में हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोई वकील पेश नहीं हुआ, जो बताता है, कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ आतंक कितना ज्यादा बढ़ गया है और इस्लामिक कट्टरपंथियों के आगे मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने कैसे सरेंडर कर दिया है।
सूत्रों ने बताया है, कि बांग्लादेश में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण प्रभु को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब वकीलों ने अदालत में जमानत की सुनवाई के दौरान उनका पक्ष रखने से इनकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, बार एसोसिएशन के वकीलों ने हिंदू संत को कानून पहुंच प्रदान करने कोर्ट जाने से सभी हिंदू वकीलों को रोक दिया। हिंदू वकीलों को कोर्ट में घुसने नहीं दिया गया, ताकि वो जमानत याचिका के लिए दलील दे सकें, जिसके बाद चटगांव अदालत ने सुनवाई 2 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। यानि, अब उन्हें कम से कम 2 जनवरी तक जेल में रहना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (ISKCON) के पूर्व सदस्य दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। बाद में चटगांव की छठी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और पुलिस हिरासत में भेज दिया।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ आतंक का राज?
वहीं, इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने आरोप लगाया है, कि वकील रमेन रॉय पर बांग्लादेश में हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास का कानूनी मामले में प्रतिनिधित्व करने के कारण क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। दास ने दावा किया, कि रॉय गंभीर रूप से घायल हैं और वर्तमान में ICU में उनका इलाज चल रहा है।
मीडिया से बात करते हुए दास ने कहा, "वकील रमेन रॉय का एकमात्र 'कसूर' अदालत में चिन्मय कृष्ण प्रभु का बचाव करना था। इस्लामवादियों के एक समूह ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर हमला किया, जिससे वह आईसीयू में अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।" दास ने लोगों से रॉय के ठीक होने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों का बचाव करने वालों के सामने बढ़ते खतरों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने एक्स पर आईसीयू में रॉय की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "कृपया एडवोकेट रमेन रॉय के लिए प्रार्थना करें। उनकी एकमात्र 'गलती' चिन्मय कृष्ण प्रभु का बचाव करना था। इस्लामवादियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर बेरहमी से हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications