Bangladesh: ढाका के मीरपुर में सात मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जले 9 मजदूर- Video

Bangladesh: राजधानी ढाका के मीरपुर इलाके में सोमवार देर रात एक कपड़ा फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आग लगने के बाद कई लोग इमारत के अंदर फंस गए थे और बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अभी लापता हैं।

तीसरी मंजिल से शुरू हुई थी आग

असोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा के अधिकारी तलहा बिन जसीम ने बताया कि आग सात मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से शुरू हुई थी। वहां कपड़े और तैयार वस्त्रों का भंडारण किया गया था। तेज़ लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जसीम ने बताया कि अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं और राहतकर्मियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे मलबा हटाया जाएगा, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

Bangladesh

काबू में हालात लेकिन...

अधिकारियों के अनुसार, आग पर शाम तक काबू पा लिया गया, लेकिन राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। दर्जनों अग्निशमन वाहनों और बचावकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ लोगों की अभी भी तलाश जारी है।

दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा उद्योग केंद्र

गौरतलब है कि बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा माना जाता है। इस क्षेत्र में करीब 40 लाख लोग काम करते हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। यह उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सालाना लगभग 40 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जिसमें मुख्य बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप हैं। आग की यह घटना फिर से देश में फैक्ट्रियों की सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+