बॉल्टीमोर शूटआउट: दिनदहाड़े हुई बस रॉबरी, देखिए पुलिस का लाइव शूटआउट
बॉल्टीमोर। सोशल मीडिया पर बॉल्टीमोर काउंटी में हुई बस रॉबरी की घटना का लाइव शूटआउट सामने आया है। इस वीडियो को शूट करने वाले शख्स का नाम स्टीव आउटलॉ है। दरअसल, यह लड़ाई एक बस रॉबरी के दौरान की है। रॉबरी के बाद क्रिमिनल और फौजी दस्ते के बीच जोरदार फायरिंंग चल रही है। स्टीव ने शूटआउट के इस लाइव वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया है।

यह मामला दोपहर करीब 2.49pm का है। यहां दो क्रिमिनल एक बस को ले भागते हैं। फौजी दस्ता डूंडाक एवेन्यू से दोपहर 3:00 बजे के आस-पास बस को कैप्चर कर लेते हैं। उसके बाद पुलिस फोर्स उन्हें मारने के आदेश देती है। बस में से एक क्रिमिनल बाहर आ जाता है और बस के दरवाजे से बाहर झुककर फायरिंग करता है।
जब उस पर सीधे फायरिंग होती है तो वह बस से उतरकर व्हाइट वैन के पीछे जा छिपता है। अब दोनों ही क्रिमिनल्स वैन के पीछे से फायरिंंग शुरू कर देते हैं। स्टीव आउटलॉ दोनों तरफ से हो रही जोरदार फायरिंंग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। जिस एरिया में फायरिंग हो रही है वो जगह काफी शोरगुल वाली है। फायरिंग के दौरान वहां अचानक सन्नाटा छा जाता है और पूरा एरिया शांत वातावरण से भर जाता है। हालांकि वहां पर खड़े लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि अाख्िार में उस अपराधी को मार दिया जाता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस पूरी घटना में एक पुलिस वाला बुरी तरह से घायल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications