बाबा को क्लीन चिट, रामदेव ने कहा पूछताछ के पीछे कांग्रेस का हाथ
लंदन। बाबा रामदेव को क्लीन चिट मिल गई है। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उनसे दुबारा पूछताछ की गई। एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बाबा रामदेव को रोककर जाने के एक दिन बाद दुबारा दूसरे चरण में पूछताछ की गई।
दुबारा पूछताछ के बाद ही उन्हें वहां से जाने की अनुमति दी गई। एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें कल रोके जाने की कोई वजह नहीं बताई गई।

दरअसल लंदन हवाई अड्डे के अधिकारियों की दूसरे दिन की पूछताछ उनके कारोबारी वीजा की बजाय यात्री वीजा पर सफर करने के संबंध में की गई थी।दुबारा पूछताछ किए जाने के बाद अब रामदेव भारत सरकार नाराज हो गए है।
रामदेव ने कहा कि भारत सरकार ने इस मामले में खलनायक की भूमिका निभाई है। लंदन एयरपोर्ट पर पूछताछ किए जाने के बाद भारत में रामदेव के समर्थकों ने इसमें कांग्रेस सरकार के हाथ होने की बात कही। रामदेव ने खुद सोनिया गांधी पर इसका आरोप मढ़ा था। बाबा रामदेव ने कहा कि उनके साथ हुई बदसलूकी के पीछे भारत सरकार ने विलेन की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications