Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के स्कूल में बंदूक लेकर घुसा छात्र, टीचर समेत 10 लोगों की कर दी हत्या
Austria School Firing: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस का एक बड़ा अभियान चल रहा है। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। ऑस्ट्रियाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ORF के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर एक छात्र को माना जा रहा है। उसने भी हमले के बाद खुद को स्कूल के शौचालय में घुसकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं मरने वाले लोगों में एक टीचर भी बताया जा रहा है।
ग्राज़ स्कूल में गोलीबारी
घटना ग्राज़ के उत्तर-पश्चिम में बोर्ग ड्रेयर्सचुट्ज़ेनगासे स्कूल में हुई, जो शहर के केंद्रीय ट्रेन स्टेशन से दूर नहीं है। पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) के आसपास सतर्क किया गया और उसके तुरंत बाद स्कूल भवन के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने पुष्टि की कि विशेष बलों और आपातकालीन इकाइयों ने घटनास्थल पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

कितने लोगों की हुई मौच?
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन राज्य प्रसारक ORF ने स्थानीय प्रेस का हवाला देते हुए कहा कि पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें छात्र और शिक्षक दोनों शामिल हैं। ग्राज़ के मेयर एल्के कहर के अनुसार, हमलावर मृतकों में शामिल था।
हेलीकॉप्टर करना पड़ा तैनात
बीबीसी के अनुसार, घायल छात्रों की देखभाल स्कूल के पास स्थित एक कार्यक्रम स्थल हेल्मुट लिस्ट हॉल में की जा रही है। ORF द्वारा पुलिस प्रवक्ता फ्रिट्ज़ ग्रंडिग के हवाले से कहा गया कि "मृत्यु हो सकती है," हालांकि को लेकर पूरी जानकारी अभी भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल एहतियातन एक पुलिस हेलीकॉप्टर तैनात किया गया था।
पुलिस ने क्या बताया?
ऑस्ट्रियाई पुलिस ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि गोलीबारी "ड्रेयर्सचुट्ज़ेनगासे पर एक स्कूल" में हुई है। जनता को इस इलाके से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। बाद में पुलिस ने सोशल नेटवर्क X पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को एक सुरक्षित बैठक स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति काबू में है और अब कोई खतरा नहीं है।
ग्राज शहर के बारे में
ग्राज़, ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और यहां लगभग 300,000 लोग रहते हैं। इस घटना के बाद पूरे ग्राज़ शहर में शोक और डर का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जनता से सहयोग करने की अपील की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications