अहंकारी अरबपति... दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk पर क्यों भड़के ऑस्ट्रेलियाई PM?
Australian PM on Elon Musk: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क के बीच विवाद शुरू हो गया है और ये विवाद तब शुरू हुआ है, जब चर्च में हुई चाकूबाजी की घटना का वीडियो हटाने से एक्स ने इनकार कर दिया।
जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एलन मस्क को 'अहंकारी अरबरपति' कहा है। दरअसल, सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने एलन मस्क की सोशल मीडिया फर्म X, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, उसे सिडनी में पिछले हफ्ते हुए हमले के वीडियो छिपाने का आदेश दिया था।

लेकिन, एक्स ने पहले कहा, कि वह "कानूनी चुनौती लंबित रहने तक" अनुपालन करेगा। लेकिन, बाद में एक्स ने उस वीडियो को हटाने से मना कर दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने एलन मस्क की आलोचना की, लेकिन एलन मस्क भी पीछे हटने वालों में से नहीं है और उन्होंने भी एक्स पर एक मीम शेयर करके ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाया।
मंगलवार को, प्रधानमंत्री अल्बानीज ने एबीसी न्यूज को बताया, कि एलन मस्क "सोचते हैं कि वह कानून से ऊपर हैं, लेकिन वो सामान्य शालीनता से भी ऊपर हैं"।
पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के ईसेफ्टी कमिश्नर, जो एक स्वतंत्र नियामक है, उसने एक्स और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों को असीरियन क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में चाकूबाजी के वीडियो हटाए के लिए कहा था, जिसे पुलिस ने आतंकवादी हमला कहा है। और ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाने की धमकी दी थी।
लेकिन, एक्स ने दलील दी है, कि ये आदेश 'ऑस्ट्रेलियाई कानून के दायरे में नहीं आता है।'
ईसेफ्टी कमिश्नर ने कोर्ट में एक्स से वीडियो को हटाने के पीछे की दलील यह कहकर दी थी, कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर के यूजर्स भी उस वीडियो को देख रहे हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, कि "मुझे यह असाधारण लगता है, कि एक्स ने फैसला नहीं मानने का फैसला किया और अपने मामले पर बहस करने की कोशिश कर रहे हैं।"
जिसके बाद एलन मस्क ने लिखा, कि "मैं जनता को यह बताने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि यह मंच एकमात्र सच्चा मंच है।" इसके अलावा, उन्होंने जो मीम शेयर किया है, उसमें "स्वतंत्रता" के लिए विज़ार्ड ऑफ़ ओज़-शैली पथ को दर्शाया गया है, जो एक्स लोगो की ओर जाता है।
इससे पहले, एलन मस्क ने ईसेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट की भी व्यक्तिगत रूप से आलोचना करते हुए उन्हें "ऑस्ट्रेलियाई सेंसरशिप कमिश्नर" बताया था।
लेकिन, एंथनी अल्बानीज ने जूली इनमैन ग्रांट का बचाव करते हुए कहा, कि वह आस्ट्रेलियाई लोगों की रक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया को सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। लेकिन, मस्क इसका पालन नहीं कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications