ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में विमान हुआ क्रैश, पायलट की मौत
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के साउथ ईस्ट मेलबर्न में प्लेन क्रैश होने की वजह से पायलट की मौत हुई है। मेलबर्न के मूराब्बिन एयरपोर्ट के निकट यह घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे प्लेन स्कैरलेट स्ट्रीट में जा गिरा। प्लेन बिजली के तारों पर जा गिरा, जिसके बाद प्लेन में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में सिर्फ विमान चालक ही था।

पुलिस ने कहा, 'प्लेन क्रैश होने के बाद स्कैरलेट स्ट्रीट के पावरलाइन पर जा गिरा। उसके बाद वहां आग लगने ने से एयरक्राफ्ट के अंदर ही एक शख्स की मौत हो गई। अभी तक अतिरिक्त नुकसान की कोई खबर नहीं है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।'
अभी तक प्लेन के क्रैश होने की वजह का पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शी ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एसबीएस न्यूज से बात करते हुए कहा, 'पहले तो मुझे लगा कि यह कोई कार एक्सीडेंट होगा। लेकिन, बाद में देखा कि सभी पड़ोसी बाहर आ गए हैं और फायरब्रिगेड व एंबुलेंस की गाडियां तेजी से आ रही है।'












Click it and Unblock the Notifications