‘पीएम मोदी से जलते हैं नेता, कोई भी 20 हजार की भीड़ जुटा कर नारे नहीं लगवा सकता’, ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता
आस्ट्रेलिया में प्रतिपक्ष के नेता पीटर डटन ने कहा कि भारत के पीएम मोदी से हमारे देश के नेता जलते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके अंदर लोगों को एकजुट करने की मोदी जैसी क्षमता नहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जब विपक्षी नेता पीटर डटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई नेता पीएम मोदी के जलते हैं।
पीटर डटन ने कहा कि उनके देश के नेता पीएम मोदी से इसलिए जलते हैं क्योंकि उनमें से कोई भी हजारों लोगों को इकट्ठा करके अपने नाम के नारे नहीं लगवा सकता। डटन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भारतीय समुदाय के काम की सराहना की।
ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते विपक्षी नेता प्रतिपक्ष डटन ने कहा कि बुधवार को असाधारण घटना हुई। मैं वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी में भारतीय समुदाय के काम की सराहना करता हूं।
उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ रिश्ते को सम्मान देने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करने में शामिल हुए। डटन ने कहा कि उस दौरान राजनीति के दोनों पक्षों से बहुत सारे लोग उपस्थित थे।
डडन ने आगे कहा, "मैंने आज प्रधानमंत्री से कहा भी कि पिछली रात वहां हर राजनेता इस बात से जल रहा था कि पीएम मोदी दुनिया के दूसरे कोने में भी 20,000 लोगों को इकट्ठा करने और उससे 'मोदी-मोदी' के नारे लगवाने में सक्षम थे। खासकर यह जलन लेबर पार्टी के नेताओं में था।"
दरअसल, पीएम मोदी ने 23 मई को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान लोग हजारों लोग उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।
डटन ने भारत के साथ संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध काफी असाधारण और मजबूत थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और डैन टीन सहित फ्रंट बेंच पर कई लोगों के काम को भी स्वीकार किया।
विपक्षी नेता ने कहा कि इन नेताओं ने भारत के साथ व्यापार पर बहुत अच्छा काम किया है। इसके लिए उन्होंने पुरानी सरकारों को भी धन्यवाद दिया।
PM Modi in Australia: सिडनी में मोदी का भव्य स्वागत देख हैरान हुए पीएम एल्बनीज, कहा- PM मोदी हैं बॉस












Click it and Unblock the Notifications