Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जासूस को जहर देने का मामला: ब्रिटेन और अमेरिका के बाद, ऑस्‍ट्रेलिया ने दो रूसी राजनयिकों को देश से निकाला

ब्रिटेन में रूसी जासूस को जहर देकर मारने का मामला अब रूस के लिए सिरदर्द बन गया है। ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया ने भी रूस के दो राजनयिकों को निकालने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में पिछले दिनों ब्रिटेन ने रूस को सीधे तौर पर जिम्‍मेदार ठहराया है।

सिडनी। ब्रिटेन में रूसी जासूस को जहर देकर मारने का मामला अब रूस के लिए सिरदर्द बन गया है। ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया ने भी रूस के दो राजनयिकों को निकालने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में पिछले दिनों ब्रिटेन ने रूस को सीधे तौर पर जिम्‍मेदार ठहराया है। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्‍कम टर्नबुल ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह रूस के दो राजनयिकों को देश से निकलने का आदेश जारी करते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने भी सोमवार को रूस के 60 राजनयिकों को देश से निकालने का आदेश दिया है।

russia-spy-poisoing

अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ऑस्‍ट्रेलिया

ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम टर्नबुल ने इस पर बयान दिया और कहा, 'यूनाइटेड किंगडम और अपने साथी देशों के साथ मिलकर यूके के सेल्‍सबरी में हुए नर्व एजेंट अटैक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।' टर्नबुल ने आगे कहा कि दो रूसी राजनयिकों की पहचान अघोषित इंटेलीजेंस ऑफिसर्स के तौर पर की गई है। ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार इन्‍हें विएना संधि को तोड़ने का दोषी मानते हुए इन्‍हें निकलने का आदेश देती है। ब्रिटेन ने इस मामले में रूस के 23 राजनयिकों को पहले ही देश से निकाल दिया है। सेल्‍सबरी में सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया को खतरनाक नर्व एजेंट देकर मारने की कोशिश की गई थी। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने इस मामले में सीधे तौर पर रूस को सर्गेई और उनकी बेटी यूलिया के कत्‍ल करने की कोशिशों का दोषी करार दे दिया है।

क्‍या था पूरा मामला

यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब सर्गेई की बेटी यूलिया तीन मार्च को रूस से लंदन आईं। चार मार्च को सर्गेई और यूलिया दोनों साल्सिबरी सिटी सेंटर में स्थित कार पार्किंग में आए। पुलिस का कहना है कि यहां ये दोनों बिशप मिल पब गए और इससे पहले वह जिजि रेस्‍टोरेंट गए थे। इसके बाद शाम को करीब सवा चार बजे इमरजेंसी सर्विसेज को घटना की पहली रिपोर्ट मिली। जब पुलिस पहुंची तो उसने जिजि रेस्‍टोरेंट के बाहर एक बेंच पर दोनों को गंभीर हालत में पाया। इन दोनों को जो जहर दिया गया था वह इतना खतरनाक था कि पुलिस ऑफिसर भी घटना के बाद बीमार पड़ गया और उसे भी अस्‍पताल ले जाना पड़ा। इस पुलिस ऑफिसर की हालत गंभीर है। 66 वर्ष के सर्गेई रूस के मिलिट्री इंटेलीजेंस ऑफिसर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+