स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काबुल के अलग-अलग इलाकों में रॉकेट अटैक
काबुल। अफगानिस्तान अपना 101 स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी काबुल के अलग-अलग हिस्सों पर 4 रॉकेट से हमला किया गया। इस हमले में 10 लोगों के गायब होने की खबर है। ये रॉकेट राजनयिक इलाकों और विदेशी दूतावासों के पास दागे गए थे। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने इस खबर की पुष्टी की।

उन्होंने बताया कि रॉकेट अफगान राजधानी के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में दो वाहनों से दागे गए। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं। अब तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications