शरीफ ने नातिन के दावत-ए-वलीमा में पहनी पीएम मोदी की दी हुई पगड़ी
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अकस्मात हुई मुलाकात के हर कोई अपनी तरह से मायने निकाल रहा है लेकिन इन सारी बातों से कोसो दूर दोनों देश के पीएम आराम से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं जिसका साक्षात उदाहरण है गुलाबी पगड़ी।
पीटीआई की खबर के मुताबिक नवाज शरीफ ने अपनी नवासी के दावत-ए-वलीमा में वो ही पगड़ी पहनी जो कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को नवाज शरीफ को भेंट की थी। मोदी ने शरीफ को भारतीय राजस्थानी गुलाबी पगड़ी भेंट की थी जिसे शरीफ ने रविवार को पहना था।
मेहरूनिसा का निकाह था
मालूम हो शुक्रवार को ही नवाज की नातिन मेहरूनिसा का निकाह प्रसिद्ध उद्योगपति चौधरी मुनीर के बेटे रहील से हुआ है और संडे को दावत-ए-वलीमा था। पीएम मोदी ने भी शुक्रवार को मेहरूनिसा का आने वाली जिंदगी के लिए आशीष दिया था।
शरीफ ने पहनी मोदी की दी हुई पगड़ी
पाक मीडिया ने दावत-ए-वलीमा की जो तस्वीरें प्रकाशित की हैं उसमें पीएम शरीफ गुलाबी पगड़ी पहने दिख रहे हैं। कुछ पेपर ने शरीफ की इस बात के लिए उनकी तारीफ करते हुए कहा है कि यह बात इस बात को सिद्ध करता है कि शरीफ के लिए मोदी और उनका गिफ्ट कितना मायने रखते हैं।
इस खबर पर आपका क्या कहना है, अपने विचार नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications