VIDEO: 'ऐसा लगा जैसे अमेरिका से एलियंस यहां आ गए', रात में रहस्यमयी घटना, हुआ दिन जैसा उजाला
इंग्लिश चैनल के पास एक रहस्यमयी घटना घटी। वहां पर रात को दिन जैसा उजाला हो गया। बाद में पता चला कि ये सब एस्टेरॉयड की वजह से हुआ।
अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से यूएफओ देखे सामने की कई घटनाएं सामने आईं। अमेरिकी वायुसेना ने कुछ संदिग्ध यानों को गिराने का भी दावा किया। इस बीच इंग्लिश चैनल के पास एक रहस्यमयी घटना हुई। जिस वजह से रात को दिन जैसा उजाला हो गया। हालांकि सच्चाई पता चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। (वीडियो-नीचे)

छाया था चारों ओर अंधेरा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें रात को घना अंधेरा रहता है। बस कैमरे पर बिल्डिंग्स पर जल रही लाइट नजर आती हैं। तभी वहां पर एक रहस्यमयी चीज आती है और कुछ पल के लिए वहां पर एकदम से दिन जैसा उजाला छा जाता है। फिर वो रहस्यमयी चीज गायब हो जाती है। लोगों ने इस वीडियो को काफी शेयर किया और तरह-तरह की बातें की।

लोगों ने एलियंस से जोड़ दिया
बाद में पता चला कि ये नजारा इंग्लिश चैनल के ऊपर रात में दिखाई दिया। लोग इस घटना को एलियंस से जोड़कर देख रहे थे। एक यूजर ने लिखा कि लगता है एलियंस अमेरिका छोड़कर यहां पर आ गए। एक अन्य ने लिखा कि कुछ पल के लिए ऐसा लगा था, जैसे न्यूक्लियर हमला हुआ है। जब वो रोशनी शांत हो गई और कोई धमाका नहीं हुआ तो उन्होंने राहत की सांस ली। एक यूजर ने लिखा कि कमजोर दिल वालों ने इसको लाइव देखा होता तो उनकी जान ही निकल जाती।

ये थी सच्चाई
बाद में पता चला कि एक एस्टेरॉयड की वजह से ऐसा हुआ, जो पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल हुआ था। इसे Sar2667 नाम से जाना जाता है। हालांकि ये ज्यादा बड़ा नहीं था, इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ये वायुमडंल में दाखिल हुआ तो एक तेज रोशनी निकली। चंद सेकेंड में ये जलकर राख हो गया और चारों ओर फिर से अंधेरा छा गया।

एक मीटर था आकार
मामले में लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी के एयरबर्स्ट विशेषज्ञ मार्क बोस्लो ने कहा कि इस एस्टेरॉयड का आकार एक मीटर का था। जब ये वायुमंडल में आते हैं, तो जल जाते हैं। इस आकार के एयरबर्स्ट कहीं ना कहीं हर साल कई बार होते हैं। ये एयरबर्स्ट दक्षिणी इंग्लैंड, वेल्स के अधिकांश हिस्सों और पेरिस से दिखाई दिया।












Click it and Unblock the Notifications