Artificial Intelligence: डॉक्टरों से ज्यादा बेहतर Grok पढ़ रहा MRI, ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों ने मचाया हड़कंप
Artificial Intelligence: एलन मस्क के AI टूल ग्रोक (Grok AI) की मेडिकल क्षमताओं को लेकर एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहली बार जून 2025 में सामने आया था, लेकिन अब दोबारा चर्चा में आ गया है। वीडियो में स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क यह कहते नजर आते हैं कि AI भविष्य में मेडिकल फील्ड में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
एक्स-रे और MRI देखकर देगा मेडिकल डायग्नोसिस?
इस वीडियो में एलन मस्क कहते हैं, "मुझे लगता है कि AI चिकित्सा से जुड़े कामों में बहुत मददगार साबित होगा। फिलहाल आप अपने एक्स-रे या MRI की तस्वीरें Grok पर अपलोड कर सकते हैं और यह आपको मेडिकल डायग्नोसिस देगा।" मस्क का दावा है कि ग्रोक मेडिकल इमेज देखकर बीमारी के बारे में जानकारी दे सकता है, जो भविष्य में हेल्थकेयर सिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है।

डॉक्टरों से बेहतर नतीजों का दावा
एलन मस्क ने वीडियो में यह भी कहा था, "मैंने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां AI ने डॉक्टरों के मुकाबले ज्यादा सही जानकारी दी।" उनका यह बयान AI बनाम डॉक्टर की बहस को और तेज कर देता है। मस्क के मुताबिक, कुछ मामलों में Grok ने इंसानी विशेषज्ञों से बेहतर परफॉर्म किया है।
Grok से जुड़ी पोस्ट को मस्क ने किया रीट्वीट
यह वीडियो दोबारा तब चर्चा में आया जब एलन मस्क ने Tesla Owners Silicon Valley नाम के अकाउंट की एक पोस्ट को रीट्वीट किया। इस पोस्ट में Grok AI से जुड़ा एक ऐसा मामला बताया गया था, जिसने कई लोगों का ध्यान खींच लिया।
नॉर्वे के व्यक्ति ने Grok को बताया जीवन रक्षक
पोस्ट के अनुसार, 2025 के अंत में 49 साल के एक नॉर्वेजियन व्यक्ति ने दावा किया कि Grok AI की वजह से उसकी जान बच पाई। यह व्यक्ति Reddit पर "u/Tykjen" नाम के यूज़रनेम से एक्टिव था। एलन मस्क ने 1 जनवरी 2026 को इस पोस्ट को "Grok ❤️" कैप्शन के साथ रीट्वीट कर इसकी पुष्टि की।
पेट दर्द को डॉक्टर ने बताया एसिड रिफ्लक्स
बयान के मुताबिक, उस व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा समय तक पेट में तेज दर्द हो रहा था। वह पहले इमरजेंसी रूम (ER) गया, जहां डॉक्टरों ने इसे एसिड रिफ्लक्स बताया और उसे एंटासिड दवाइयां देकर घर भेज दिया गया। जब दर्द कम नहीं हुआ, तो उस व्यक्ति ने Grok AI से मदद ली। Grok ने लक्षणों को देखकर perforated ulcer (छिद्रित अल्सर) या appendicitis (अपेंडिसाइटिस) की आशंका जताई और तुरंत CT Scan कराने की सलाह दी।
अस्पताल लौटने पर निकला गंभीर मामला
जब वह व्यक्ति दोबारा अस्पताल गया और जांच कराई गई, तो रिपोर्ट में सामने आया कि उसका अपेंडिक्स बुरी तरह सूज चुका था और फटने की कगार पर था। इसके बाद तुरंत इमरजेंसी सर्जरी की गई, जिससे उसकी जान बच गई और वह पूरी तरह ठीक हो गया।
Grok की मेडिकल क्षमता पर बहस तेज
इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर Grok AI की डायग्नोसिस क्षमता को लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे मेडिकल फील्ड में AI का भविष्य बताया, तो कुछ ने इस पर सवाल भी उठाए।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं काफी दिलचस्प रहीं। एक यूज़र ने मजाक में लिखा,
"क्या मैं अपनी ब्राउज़र हिस्ट्री अपलोड करके मानसिक बीमारी का डायग्नोसिस करवा सकता हूं?" वहीं एक दूसरे यूज़र ने दावा किया, "Grok ने मेरे MRI का गलत डायग्नोसिस किया था।" यह कमेंट AI पर आंख मूंदकर भरोसा करने के खतरे की ओर इशारा करता है।
तेज और सटीक रिपोर्ट की तारीफ
एक अन्य यूज़र ने एलन मस्क के दावे का समर्थन करते हुए लिखा, "मैं MRI इमेज और Grok को लेकर एलन से सहमत हूं। ये सिर्फ सटीक ही नहीं, बल्कि सेकंडों में रिजल्ट देते हैं। जबकि अभी मरीजों को अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के लिए 3 दिन तक इंतजार करना पड़ता है।"
AI बनाम डॉक्टर की बहस और गहराई
एलन मस्क के इस समर्थन ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भविष्य में AI डॉक्टरों की जगह ले पाएगा, या फिर यह सिर्फ एक सहायक टूल बनकर रहेगा। Grok से जुड़े ये दावे मेडिकल टेक्नोलॉजी के भविष्य की झलक जरूर दिखाते हैं, लेकिन इसके जोखिमों पर चर्चा भी उतनी ही जरूरी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications