Artemis 1: नासा ने फिर टाली मून मिशन की लॉन्चिंग, फ्यूल लीकेज नहीं रोक पाई टीम

फ्लोरिडा, 03 सितंबर: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस-1 मिशन की लॉन्चिंग को फिर से रद्द कर दिया है। वैज्ञानिकों को लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही रॉकेट में फ्यूल लीकेज का पता चला है। इसके पहले भी फ्यूल लीकेज और इंजन में गड़बड़ी के कारण इस रॉकेट की लॉन्चिंग टाली जा चुकी है। आने वाले दिनों में नासा तीसरी बार आर्टेमिस-1 मिशन को लॉन्च करने की कोशिश कर सकता है।

Artemis 1 NASAs new moon rocket mission sprang another hazardous leak

नासा के लॉन्च कंट्रोल ने बताया कि जैसे ही सूरज निकला, एक ओवर प्रेशर अलार्म बज गया । जिसके बाद टैंकिंग ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इससे रॉकेट को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कुछ मिनट बाद रॉकेट के निचले हिस्से में इंजन सेक्शन से हाइड्रोजन ईंधन का रिसाव होने लगा। नासा ने ऑपरेशन रोक दिया, जबकि इंजीनियरों को पता चला की सील में कुछ गैप था, जिसकी वजह से ईधन लीक हो रहा था।

रॉकेट के दोपहर में उड़ान भरने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई थी और इसके लिए नासा के पास शनिवार को दो घंटे का समय था। इस सप्ताह दूसरी बार लॉन्च टीम ने 322-फुट (98-मीटर) रॉकेट में लगभग 1 मिलियन गैलन ईंधन लोड करना शुरू किया था। ये नासा द्वारा अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इससे पहले सोमवार को खराब इंजन सेंसर और ईंधन के लीक होने के बाद लॉन्च को रोक दिया गया था

53 साल बाद अमेरिका अपने मून मिशन आर्टेमिस के जरिए इंसानों को चांद पर एक बार फिर से भेजने की तैयारी कर रहा है। आर्टेमिस-1 इस प्रमुख मिशन के लिए एक टेस्ट फ्लाइट है। जिसमें किसी अंतरिक्ष यात्री को नहीं जा रहे हैं। इसके जरिए नासा चांद के आसपास के हालातों का पता लगाएगी। ये मिशन 42 दिन 3 घंटे और 20 मिनट का है, जिसके बाद यह धरती पर वापस आ जाएगा। स्पेसक्राफ्ट कुल 20 लाख 92 हजार 147 किलोमीटर का सफर तय करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+