अर्जेंटीना: इंडो-पैसिफिक पर हुई पहली त्रिपक्षीय बैठक, पीएम मोदी ने जापान-अमेरिका-इंडिया को दुनिया के लिए बताया JAI

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिंजो अबेऔर डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई हैं। मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा , 'इन दोनों (भारत,जापान) देशों से रिश्तों बहुत मजबूत है। खासकर भारत के साथ, जो इससे पहले कभी नहीं थे।' वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि जापान, अमेरिका और भारत विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के संबंध में भूमिका अदा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जापान और अमेरिका दोनों ही भारत के लिए रणनीतिक साझेदार मुल्क है। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

दुनिया के लिए हम JAI

दुनिया के लिए हम JAI

ज्वॉइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ा अवसर है कि लोकतांत्रिक मूल्यों से मजबूत, अमेरिका, जापान और भारत तीनों मिलकर विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के संबंध में भूमिका अदा कर सकते हैं। मेरे लिए खुशी की बात है कि दोनों देश (अमेरिका, जापान) हमारे रणनीतिक साझेदार रहे हैं। दोनों मेरे अच्छे मित्र रहे हैं। इन तीनों के साथ हमारा मिलकर काम करना अपने आप में सुहाना अवसर है।' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'अगर में इसे अलग अंदाज में कहूं तो जापान, अमेरका और इंडिया यानि JAI और भारत में जय का मतलब होता है सक्सेस।'

इंडो-पैसिफिक पर हुई चर्चा

इंडो-पैसिफिक पर हुई चर्चा

तीनों नेताओं की ज्वॉइंट प्रेस वार्ता के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जापानी पीएम आबे के साथ पीएम मोदी की अच्छी मीटिंग हुई। गोखले ने कहा कि पीएम मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं, उसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप और जापान के पीएम आबे ने भारत के पीएम की प्रशंसा की हैं। इस दौरान तीनों नेताओं से इंडो-पैसिफिक मुद्दों पर भी चर्चा की। गोखले ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और समृद्ध लाने के लिए उन सभी के बीच मुक्त, खुला और समावेशी आधारित जरुरी नियमों पर सहमति बनी।

इंडो-पैसिफिक के लिए पीएम ने रखे आइडिया

विदेश सचिव ने कहा कि इस त्रिपक्षीय मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के सामने आइडिया रखे कि कैसे तीनों देश मिलकर इंडो-पैसिफिक कंसेप्ट को आगे ले जा सकते हैं। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच आसियान की केंद्रीय भूमिका पर भी सहमत बनी और वे समुद्री और कनेक्टिविटी मुद्दों पर काम करने और इस संबंध में प्रयासों को एकजुट करने के लिए भी सहमत हुए।

ये भी पढ़ें: अर्जेंटीना: G-20 समिट के दौरान पीएम मोदी-शी जिनपिंग की हुई मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+