Apple कंपनी पर कोरोना का साया, iPhone के उत्पादन में भारी कटौती, चीन की Zero कोविड पॉलिसी का असर
चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री- झेंगझोऊ में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के मुख्य प्लांट के आसपास के इलाके को सात दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था।
Apple ने कहा कि उसने चीन में अपने असेंबली प्लांट में कोरोना प्रतिबंधों के कारण iPhone 14 का उत्पादन अस्थायी रूप से कम कर दिया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि वह चीन में अपने असेंबली प्लांट में iPhone 14 का उत्पादन अस्थायी रूप से कम कर दिया है। कंपनी ने कहा कि आईफोन 14 के खरीदारों को लॉकडाउन के कारण लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि क्रिसमस की खरीदारी के मौसम से पहले आईफोन 14 की शिपमेंट प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

तिमाही बिक्री प्रभावित होगी
कोरोना प्रतिबंधों के कारण iPhone 14 के उत्पादन प्रभावित होने से Apple कंपनी की तिमाही बिक्री महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होने वाला है। जिसके कारण उपभोक्ताओं के एप्पल के हाई एंड मॉडल यूज करने पर भी ब्रेक लग जाएगी। एप्पल ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी लोगों को दी।

iPhone 14 का उत्पादन प्रभावित
बता दें कि, चीन ने झेंगझोऊ (Zhengzhou) एयरपोर्ट इकॉनमी जोन स्थित आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री के आसपास कोरोना लॉकडाउन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक 3,000 कोरोना संक्रमित श्रमिकों को क्वारंटाइन में रखा गया है। कोरोना के डर हजारों की संख्य में कर्मचारी फैक्ट्री छोड़कर भाग गए हैं। बता दें कि, ताइवान की टेक कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn technology group) यहां आईफोन का एक बड़ा प्लांट चलाती है। खबर के मुताबिक इलाके पिछले सोमवार को कोरोना के 95 मामले सामने आए थे जो मंगलवार को बढ़कर 359 हो गया। इसके बाद सरकार ने कोरोना लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया था। वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (2 नवंबर) को फॉक्सकॉन में लॉकडाउन लगाया गया है। खबर के मुताबिक पाबंदियों से बचने के लिए फैक्ट्री से भारी संख्या में कर्मचारी दीवारें फांदकर वहां से भाग गए।

नहीं हो पाएगी iPhone 14 की शिपमेंट!
एप्पल की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग इकाई फॉक्सकॉन के हजारों कर्मचारी कोरोना से पीड़ित होने और भागने की वजह से काम ठप हो गया है। वहीं, चीन में सख्त जीरो कोविड नीति के तहत कोरोना के कारण इलाके में सिर्फ आवश्यक सामान को ले जाने वाले वाहनों के अलावा किसी भी अन्य वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है। इसके अलावा भी चीन के कई इलाकों में कोरोना लॉकडाउन लगाया गया है। चीन के एक बड़े शहर वुहान के आधे इलाके में लॉकडाउन चल रहा है। लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

2 लाख कर्मचारी डरे, भाग गए
बता दें कि, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कर्मचारी फॉक्सकॉन की फैसिलिटी से घबराकर बाहर निकलते नजर आए थे। कई कर्मचारी खराब स्थिति की शिकायत कर रहे थे और कोविड परिवहन प्रतिबंधों से बचने के लिए कारखाने से पैदल भागना पड़ रहा था। खबर के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 2 लाख कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से कुछ को क्वारंटाइन किया गया है और बाकी सब भाग गए।

आईफोन के ग्राहकों को लगा झटका
बता दें कि चीन में लोग कोरोना लॉकडाउन से इस कदर डरे हुए हैं कि, एप्पल आईफोन बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी और मजदूर किसी भी तरह वहां भागकर अपने घर पहुंचने की कोशिश करते दिखे। वायरल वीडियो में फैक्ट्री से भागे कर्मचारियों को अपना सामन कंधे पर उठाए रात में सूनसान सड़कों पर पैदल चलते-भागते दिखाया गया था। ये सभी पैदल ही अपने घरों की ओर जाते नजर रहे थे। कर्मचारी रात-दिन 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर रहे थे। कोरोना के डर से चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री- झेंगझोऊ में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के मुख्य प्लांट के आसपास के इलाके को सात दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications