लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर फिर से खालिस्तानियों का प्रदर्शन, भारत के कदम के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

19 मार्च को खालिस्तान के समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया था। इसके बाद फिर से खालिस्तानी समर्थकों ने उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि स्थिति को भांपते हुए उच्चायोग की सुरक्षा को बढ़ा दी गई।

Anti-India protests london

खालिस्‍तान समर्थकों ने एक बार फिर से लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि हालांकि पिछली बार की स्थिति को भांपते हुए उच्चायोग की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और यहां अभूतपूर्व सुरक्षा देखी गई। एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थक खालिस्तान का झंडा लेकर भारत विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मौके पर मेट्रोपोलिटन पुलिस मौजूद है। हालांकि अभी तक किसी खालिस्तानी समर्थक की गिरफ्तारी की खबर नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि 19 मार्च को खालिस्‍तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्‍चायोग में घुसने की कोशिश की थी। खालिस्तानी समर्थकनों ने लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था और यहां लगे तिरंगे को हटाने की कोशिश भी की थी। भारत की ओर से लंदन में उच्यायोग पर हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की गई थी। इस घटना के तीन दिन बार एक बार फिर से खालिस्‍तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर प्रदर्शन का प्‍लान बनाया। पिछली बार की ही तरह वह इस बार मामले को दबाने के पक्ष में था।

इस बात को समझते हुए भारत ने भी जैसे को तैसा वाला रुख अपनाया। भारत ने नई दिल्‍ली में ब्रिटिश उच्‍चायुक्‍त से बैरिकेड्स हटा लिए। भारत ने साफ संदेश दिया कि यदि लंदन में भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं तो नई दिल्ली में भी ब्रिटिश अधिकारियों संग वैसा ही सुलूक किया जाएगा। इसका असर तुरंत दिखा। लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया। बैरिकेडिंग लगाने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों, लाइसन अधिकरी, पेट्रोलिंग ऑफिसर को तैनात किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को गश्त करते भी देखा गया।

इससे पहले लंदन में हुई घटना के बाद भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को दिल्ली में तलब किया था। इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया गया है और उनसे इस मामले में सफाई मांगी गई है। इसके बाद ही स्थिति में सुधार न होता देख दिल्ली में लंदन उच्चायोग के बाहर बैरिकेड हटा लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+