Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Hindu Temple: अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, दुर्गा मां के मंदिर पर लिखे वीभत्स नारे

US Hindu Temple Vandalised: अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने फिर से हमला किया है और आश्चर्यजनक बात ये है, कि पिछले एक साल में मंदिरों पर हुए हमलों की दर्जन भर से ज्यादा घटनाएं होने के बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

लिहाजा, खालिस्तानियों को लेकर बाइडेन प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिए हैं।

US Hindu Temple Vandalised

ताजा घटना कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, उसी क्षेत्र में स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के ठीक दो सप्ताह बाद कैलिफोर्निया के हेवर्ड में शेरावाली मंदिर को खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्रों से निशाना बनाया गया था। एचएएफ ने एक्स पर मंदिर पर हुए हमले की एक तस्वीर भी शेयर की है।

हेवार्ड में शेरावाली मंदिर को खंडित किया गया

एचएएफ ने पोस्ट में उल्लेख किया है, कि "हेवार्ड के शेरावाली मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के ठीक दो सप्ताह बाद और उसी क्षेत्र में शिव दुर्गा मंदिर में चोरी के एक सप्ताह बाद हमला किया गया है। " इसमें आगे कहा गया है, कि एचएएफ घटना के संबंध में मंदिर के नेताओं और पुलिस के संपर्क में है।

कैलिफोर्निया के नेवार्क में भी ऐसी ही घटना

इससे पहले पिछले साल 23 दिसंबर को भी इसी तरह की घटना हुई थी, जब कैलिफोर्निया के नेवार्क में एक हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्रों के साथ तोड़फोड़ की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं ने नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की थी। मंदिर के पास रहने वाले भक्तों में से एक ने मंदिर की बाहरी दीवार पर काली स्याही में हिंदू विरोधी, भारत विरोधी भित्तिचित्र देखा और स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया था।

कैलिफोर्निया में मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, "मैंने इसे देखा है। चरमपंथियों, अलगाववादियों और ऐसी ताकतों को जगह नहीं दी जानी चाहिए। वहां हमारे वाणिज्य दूतावास ने सरकार और पुलिस से शिकायत की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+