बांग्लादेश में एक और हिंदु पुजारी की हत्या, आईएसआईएस पर शक
ढाका। बांग्लादेश से एक बार फिर एक हिंदु पुजारी की हत्या की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस बार राजधानी ढाका से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झिन्याद जिले में यह घटना हुई। यहां पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने पुजारी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद तुरंत ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी तक इसके पीछे की वजहों का पता नहीं लगा पाई है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी झिन्याद जिले में एक मंदिर के पास से 45 वर्षीय श्यामनोन्दा का शव बरामद हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी महबूबर रहमान ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुजारी श्यामनोन्दा सुबह की पूजा के लिए
फूल लाने गए थे।
उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां आए और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर फरार हो गए। रहमान ने बताया कि जिस तरह हत्या की गई है, यह भी किसी स्थानीय आतंकी की करतूत लगती है।
पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश में हिंदु और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। इन हत्याओं की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने भी ली थी। आपको बता दें कि बांग्लादेश में करीब 1.5 करोड़ हिंदू आबादी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications