USA में 10 वर्षीय लड़की को गर्भपात की नहीं मिली अनुमति, मजबूरन करना पड़ेगा अब ये काम
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते रो बनाम वेड के फैसले को पलटने के बाद ओहियो में छह हफ्ते और 3 दिन की गर्भवती एक 10 साल की लड़की का डॉक्टरों ने गर्भपात करने से इंकार कर दिया।
वाशिंगटन, 03 जुलाईः अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते रो बनाम वेड के फैसले को पलटने के बाद ओहियो में छह हफ्ते और 3 दिन की गर्भवती एक 10 साल की लड़की का डॉक्टरों ने गर्भपात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की को गर्भपात कराने के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है।
Demo Image

ओहियो में गर्भपात कराना बैन
ओहियो, उन राज्यों में से एक है जिन्होंने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 50 साल पुराने फैसले को पलटने के कुछ ही घंटे बाद ओहियो में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद ओहियो में एक बाल दुर्व्यवहार की डॉक्टर ने छह सप्ताह और तीन दिन की गर्भवती 10 साल की एक मरीज से मिलने के बाद इंडियाना में एक गायनोकोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ केटलिन बर्नार्ड से संपर्क किया।

गर्भपात कराने जा रही इंडियाना
न्यूज वेबसाइट हिल ने शनिवार को रिपोर्ट में बताया कि लड़की अब गर्भपात के लिए इंडियाना जा रही है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विक्टिम अब इंडियाना जा रही है, यह देखते हुए कि ओहियो में गर्भपात प्रतिबंध है, अदालत द्वारा फैसला जारी करने के तुरंत बाद वो प्रभावी हो गया था।' ऐसा दावा किया जा रहा है कि देश में ऐसे कई मामले हैं जहां लोग गर्भपात कराने के लिए दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं।

कई राज्यों में मुकदमा दायर
यह घटना रो बनाम वेड का पलटने के कारण इसके विक्टिम पर चिकित्सा प्रक्रिया से वंचित होने समेत बाकी प्रभावों को भी दर्शाता है। उधर, कई समूहों ने बुधवार को राज्य के कानून को प्रभावी होने से रोकने के लिए मुकदमा दायर किया गया। सिनसिनाटी इंक्वायरर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि शुक्रवार को ओहियो में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात प्रतिबंध पर आपातकालीन रोक लगाने की अपील को खारिज कर दिया था, जिसका अर्थ है कि मामले की समीक्षा तक प्रतिबंध को बरकरार रखा जा सकता है।

इंडियाना में एबॉर्शन पर लग सकता है बैन
डब्ल्यूएफवाईआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इंडियाना जल्द ही इस महीने के अंत में गर्भपात कानून पारित कर सकता है क्योंकि जुलाई के बाद एक विशेष सत्र निर्धारित किया गया है। डॉ बर्नार्ड ने कहा कि यह कल्पना करना मुश्किल है कि कुछ ही हफ्तों में हमारे पास ऐसे रोगियों की सेवा करने की कोई क्षमता नहीं होगी। हमसे यह अधिकार छीन लिया जाएगा।

लोग तलाशते दूसरे विकल्प
हालांकि अगर इंडियाना में भी गर्भपात पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो लोगों के पास इलिनोइस प्रांत की यात्रा करने की सुविधा होगी। ऐशा माना जा रहा है कि यहां गर्भपात कानूनी रहने की संभावना है। हालांकि ओहियो प्रांत के करीब इंडियाना होने की वजह से अधिकांश महिलाएं यहां आ रही हैं लेकिन अगर इस राज्य में गर्भपात पर बैन लग जाता है तो लोगों को दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications