अफगानिस्तानः कांधार में शाम को हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल
काबुल। अफगानिस्तान के कंधार में सोमवार शाम पीडी12 इलाके में हुए विस्फोट में एक पुलिस कर्मी के मौत की खबर आ रही है। वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, शाम को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि , सोमवार को राजधानी काबुल में आतंकवाद की निंदा के लिए विशाल तंबू में एकत्र हुए मौलवियों पर आत्मघाती हमले में 14 लोग मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बम विस्फोट की घटना काबुल के पश्चिम स्थित एक आवासीय इलाके के पास हुयी।
इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह घटना आगामी 20 अक्टूबर को प्रस्तावित संसदीय और जिला परिषद के चुनावों से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था में गिरावट को दशार्ती है। देश भर के 2000 से अधिक धार्मिक विद्वान सालों से जारी संघर्ष की निंदा करने के लिए रविवार लोया जिरगा (विराट परिषद) शिविर में एकत्र हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications