Earthquake: नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4

नई दिल्ली। Earthquake in Napal. नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल की राजधानी काठमांठू में बुधवार सुबह 5 बजकर 04 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 की थी। भूकंप का केंद्र काठमांडू से 50 किमी पूर्व था। भूकंप के बार-बार आ रहे झटकों से लोग डरे हुए हैं। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल में साल 2015 में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी। 900 से ज्यादा लोगों की मौत उस भूकंप में हो गई थी।

 An earthquake of magnitude 5.4 on the Richter scale hit 50 km east of Kathmandu in Nepal

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में नेपाल के अलग-अलग इलाकों में बार-बार भूकंप के झटके आ रही है। पिछले हफ्ते ही मध्य नेपाल और कठमांडू घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मध्य नेपाल में आए भूकंप के झटके की तीव्रता 4.4 थी। हालांकि इससे किसी भी तरह के जानमाल की खबर नहीं मिली। वहीं नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में में करीब नौ लोग मारे गए। वहीं कई लोग लापता हो गए।

क्यों आते हैं भूकंप के झटके

दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+