एड फ्री होगा फेसबुक, लेकिन यूजर्स को फेसबुक इस्तेमाल के लिए देना पड़ सकता है पैसा
नई दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक मामला सामने आने के बाद से फेसबुक ने कई बदलाव किए। इस डेटा चोरी विवाद की वजह से कंपनी को बड़ा झटका लगा, लेकिन कंपनी ने इसे भुलाकर आगे की दिशा मेंबढ़ना शुरू कर दिया है। कंपनी के मुखिया मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक को यूजर्स के लिए सुरक्षित और पहले से बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए। हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि फेसबुक हमेशा के लिए फ्री रहेगा और इसका एक पेड वर्जन भी लाया जा सकता है। अब कंपनी इस पेड वर्जन को लाने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी फेसबुक के पेड वर्जन पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही फेसबुक का एक पेड वर्जन लॉन्च किया जा सकता है।


फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देना होगा पैसा
रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल पर रिसर्च पर काम कर रहा है। इस रिसर्च के जरिए फेसबु क ये पता लगाने में जुट गया है कि आखिर कितने प्रतिशत लोग फेसबुक पर अपनी प्राइवेसी के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस रिसर्च के आधार पर ही फेसबुक पेड वर्जन को लॉन्च कर सकता है। इस पेड वर्जन में यूजर्स पैसे खर्च फेसबुक पर अपनी प्राउवेसी की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं।

एड फ्री होगा फेसबुक
फेसबुक यूजर्स के डेटा के आधार पर उनतक विज्ञापन पहुंचाती है। फेसबुक अपने यूजर्स का डेटा कलेक्ट कर उसी के आधार पर कंपनियों के विज्ञापन को उसके टारगेट यूजर्स तक पहुंचाती है, लेकिन डेटा चोरी मामला सामने आने के बाद फेसबुक फेसबुक काफी दवाब में है। यूजर्स के डेटा को लेकर कंपनी पर दवाब बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में सांसदों ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से इस बारे में सवाल भी किया था कि क्या फेसबुक एड फ्री वर्जन लाने की बारे में सोचते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि फेसबुक का एक फ्री वर्जन हमेशा मौजूद रहेगा, जबकि कंपनी पेड वर्जन के बारे में विचार कर रही है, जो कि विज्ञापन रहित होगा।

फ्री वर्जन रहेगा मौजूद
कंपनी का कहना है कि फेसबुक का फ्री वर्जन हमेशा यूजर्स के लिए मौजूद रहेगा। फेसबुक के सीओओ शैरिल सैंडबर्ग के मुताबिक फेसबुक के एड सहित वर्जन से वो हर आय वाले लोगों तक पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications