खुलासा: दुनिया से छिपकर मोदी की रैलियों में जाती हैं उनकी पत्नी!

वेबसाइट के मुताबिक नरेन्द्र मोदी की पत्नी सुबह पांच बजे उठती हैं और गांव के मंदिर में प्रार्थना के लिये जाती है। वो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पति और उनकी पार्टी के जीत के लिये प्रार्थना करती हैं। 63 वर्षीय जसेदाबेन स्कूल टीचर थी। वेबसाइट ने दावा किया है कि अब वो रिटायर हो चुकी हैं। इस दावे में सबसे अहम बात है कि जसेदाबेन मोदी को देखने के लिये चोरी चुपके अपने पति की रैलियों भी जाती हैं। जसेदाबेन की रिश्तेदार निराली ने वेबसाइट को यह जानकारी दी। उसने बताया कि जसेदाबेन अपने पति को देखने के लिए उनकी रैलियों में जाती है लेकिन वह इस बारे में किसी को नहीं बताती।
वह किसी को यह भी नहीं बताती कि वह कौन है। मोदी भी इस बारे में नहीं जानते। जब से मोदी ने जसेदाबेन को छोड़ा है तब से दोनों ने एक बार भी बात नहीं की है। जसेदाबेन के रिश्तेदारों का कहना है कि मोदी ने 18 साल की उम्र में घरबार छोड़ दिया था। वेबसाइट के मुताबिक मोदी और जसेदाबेन की शादी उस वक्त हुई थी जब दोनों सिर्फ तीन साल के थे। जब दोनों 13 साल के हुए तब धार्मिक समारोह भी हुआ था। जब दोनों 18 साल के हुए और गोने का वक्त आया तो मोदी ने मना कर दिया और वह अपना घर छोड़कर चले गए। मोदी और जसेदाबेन के बीच पिछले 45 साल से बात नहीं हुई है।
जसेदाबेन की रिश्तेदार निराली ने बताया कि मोदी की पत्नी बहुत ही सामान्य और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला है। अपने पति की सफलता के बावजूद उन्होंने प्राइवेट पर्सन के रूप में रहना ही पसंद किया। बकौल निराली हमने कई लोगों को यहां आने के लिए कहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निजी सलाहकार को भी यहां आने के लिए कहा गया लेकिन जसेदाबेन ने किसी से बात नहीं की। मोदी का परिवार इस संबंध में बात करने का इच्छुक नहीं है। हालांकि मोदी के भाई सोमभाई ने वेबसाइट के प्रतिनिधि से बात करने के लिए हामी भरी थी लेकिन बातचीत नहीं हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications