अंतरिक्ष से विनाशकारी IAN तूफान का डरावना दृश्य, NASA ने शेयर किया वीडियो
संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज किए गए अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक तूफान इयान ने बुधवार को फ्लोरिडा तट पर दस्तक दी थी
फ्लोरिडा, 30 सितंबर : अमेरिका के फ्लोरिडा में विनाशकारी तूफान इयान (Hurricane Ian) ने भयानक तबाही मचाई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अंतरिक्ष से लिए गए शक्तिशाली तूफान इयान का भयानक वीडियो फुटेज शेयर किया है। तूफान की गति का अंदाजा लगा सकते हैं। इयान तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश ने फ्लोरिडा शहर को जलमग्न कर दिया और शहर की बत्ती गुल हो गई और अंधेरा छा गया।

विनाशकारी तूफान इयान की विनाश लीला
संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज किए गए अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक तूफान इयान ने बुधवार को फ्लोरिडा तट पर दस्तक दी थी। सोशल मीडिया पर तूफान इयान से जुड़े कई सारे वीडियो शेयर किए गए हैं। इन वीडियो में शक्तिशाली तूफान की विनाश लीला को दिखाया गया है। नासा के इस फुटेज को इंटरनेशनल स्पेस स्टेसन (आईएसएस) ने 28 सितंबर को कैप्चर किया था।
वीडियो में दिखा डरावना दृश्य
वीडियो फुटेज में फ्लोरिडा के आसमान में तूफान के कारण सफेद रंग के बादल का आकार बेहद ही डरावना लग रहा है। वाकई में यह वीडियो कोई भी कमजोर दिल वाला व्यक्ति नहीं देख सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे तूफान फ्लोरिडा को अपनी चपेट में लेने की तैयारी कर रहा है।

28 सितंबर का फुटेज नासा ने शेयर किया
नासा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 28 सितंबर, 2022 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (@ISS) से देखा गया तूफान इयान। यह तूफान पृथ्वी से 415 किमी ऊपर परिक्रमा कर रहा था। साथ ही नासा ने बताया कि कैसे 20 से अधिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों ने चरम मौसम स्थितियों में समाचार और अपडेट देने के लिए एक साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ओशनिक एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के साथ सहयोग करते हैं। कुछ उपग्रहों का डिजाइन, निर्माण और लॉन्च करते हैं जो संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल को फीड करने वाले डेटा प्रदान करते हैं।

फ्लोरिडा के बाद कैरोलिना की बारी
फ्लोरिडा में विनाशकारी निशान छोड़ने के बाद भीषण चक्रवाती तूफान 'इयान' अब अमेरिका के कैरोलिना राज्यों की तरफ तबाही मचाने बढ़ गया है। आज यहां भारी तबाही मचने के आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह तूफान ताकतवर होकर श्रेणी 1 में तब्दील हो गया है। इयान अमेरिकी इतिहास के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है, जिसने देश के फ्लोरिडा राज्य में भारी तबाही मचाई है।

तूफान में नाव डूबी, 20 लापता
इस चक्रवाती तूफान की वजह से फ्लोरिडा के तट पर क्यूबा से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूब गई। इस नाव में कुल 23 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है वहीं, 20 लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी खोज की जा रही है। इस तूफान की वजह से फ्लोरिडा के पूरे पॉवर ग्रिड को फेल कर दिया,जिसकी वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। इतना ही नहीं 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने घरों को तबाह कर दिया और मूसलाधार बारिश ने सड़कों को नदियों में तब्दील कर दिया।
(Photo & Video Credit: Twitter, Instagram, PTI)












Click it and Unblock the Notifications