अंतरिक्ष में फटा सैटेलाइट, धरती पर मंडराया खतरा
वाशिंगटन। धरती पर नया खतरा मंडराने लगा है। अंतरिक्ष के आफत धरती की ओर बढ़ रही हैं। ये खतरा धरती को क्षति पहुंचा सकता हैं। दरअसल अंतरिक्ष में अमेरिकी सैटेलाइट ब्लास्ट हो गया हैं। ऐसे में सैलेटाइट के टुकड़े तेजी से धरती की ओर बढ़ रहे हैं।

अमेरिकी डिफेंस सैटेलाइट के अंतरिक्ष में डैमेज होने से धरती पर खतरे का अलार्म बज रहा है। अमेरिकी डिफेंस सैटेलाइट के विस्फोट होने से इसके करीब 100 से ज्यादा टुकड़े हो गए हैं। ये टुकड़े किसी भी वक्त भी स्पेसक्राफ्ट से टकरा सकते हैं। अमेरिकी सैटेलाइट के विस्फोट होने से यूरोपीय स्पेस एजेंसी समेत दूसरी एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका का 20 साल पुराना मौसम की जानकारी देनेवाला डिफेंस सैटेलाइट अंतरिक्ष में फट गया। सैटेलाइट के इलेक्ट्रीक सिस्टम में अचानक तापमान बढ़ जाने के कारण ये फट गया है। 1995 में इस सैटेलाइट को छोड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications