डोनाल्ड ट्रंप पहली बार करेंगे चीन समेत इन 4 एशियाई देशों की यात्रा, नहीं आएंगे भारत

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में चीन का दौरा करने वाले हैं। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला एशियाई दौरा होगा। सूत्रों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप 3 से 14 नवंबर तक एशियाई देशों का दौरा करेंगे, जिसमें चीन के अलावा जापान, साउथ कोरिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देश शामिल है।

डोनाल्ड ट्रंप करेंगे चीन समेत इन 4 एशियाई देशों की यात्रा

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपने दौरे पर चर्चा में नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सबसे ज्यादा जोर देंगे। इस दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होगी। अपने दौरे पर ट्रंप वियतनाम में एशिया पेसिफिक इकनोमिक का ऑपरेशन और फिलीपींस में साउथईस्ट एशियन नेशन्स कॉन्कलेव में जैसे दो बड़े सम्मेलनों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

अपने पहले एशियाई दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप विभिन्न देशों के साथ मिलकर हाल ही के दिनों में नॉर्थ कोरिया के साथ उपजे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस साल अप्रैल में ही डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश आने का न्यौता दिया था। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए चीन पर दबाव डाल सकते हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन चीन के दौरे (28-30 सितंबर) पर हैं। इस दौरै पर उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने सहित व्यापार से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+