डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लताड़ा तो भड़का पाकिस्तान, बोला- इंशाअल्लाह हम जवाब जरूर देंगे
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान पर एक बार फिर हमला बोलने के बाद पाक ने कहा है कि हम इसका जवाब जरूर देंगे। ट्रंप के ट्वीट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इंशाअल्लाह हम तथ्यों और कल्पना के बीच के अंतर दुनिया को जरूर बताएंगे। एक सप्ताह पहले ट्रंप प्रशासन ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान की सैन्य आर्थिक मदद करने के लिए इनकार किया था, उस पर ट्रंप ने अब मूहर लगा दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पागलों की तरह पाकिस्तान पर पिछले 15 सालों से पानी की तरह पैसा बहाता रहा है, लेकिन उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला है।

ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अमेरिका ने पागलों की तरह पाकिस्तान को पिछले 15 सालों से 33 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की सहायता की है और बदले में उन्होंने हमारे नेताओं को मुर्ख समझने और झूठ व धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया है। वे आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देते रहे और हम अफगानिस्तान में खाक छानते रहे। अब और नहीं।'
इससे पहले आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद नहीं करने की योजना बनाई थी। पिछले साल के अंतिम सप्ताह में व्हाइट हाउस ने स्पष्ट कहा था कि वे इस्लामाबाद को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए 255 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद नहीं देंगे। हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर पल रहे आतंकियों का खात्मा करने के लिए सैना को आर्थिक मदद देने की बात कही थी।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी नई साउथ एशिया पॉलिसी को लेकर कहा चुके हैं कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह पॉलिसी सफल नहीं हो सकती है। अमेरिका साथ में यह भी कह चुका है कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम अकेले ही लड़ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications