प्रपोज करने के 5 दिन बाद हुआ गर्लफ्रेंड से ऐसा झगड़ा, तैश में ब्वॉयफ्रेंड ने मार दी गोली
नई दिल्ली। वो उसे हर हाल में पाना चाहता था। वो उससे सबसे अधिक प्यार करने का दावा भी करता था। नए साल पर उसने उसे प्रपोज कर दिया और प्रपोजल स्वीकार भी हो गया। लेकिन पांच दिन बाद दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि उसने गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। मामला अमेरिका के टेक्सास का है। इतना ही नहीं उसने पड़ोसी पर भी गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने 39 साल के आरोपी शख्स केन्ड्रिक अकिन्स को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

गुस्से में प्रेमिका को मार दी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की रात युवक केन्ड्रिक अकिन्स और उसकी 33 साल की प्रेमिका डोमिनिक जेफरसन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान तैश में आकर अकिन्स ने अपनी प्रेमिका जेफरसन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना मृत लड़की के अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर हुई। घटना के दौरान पड़ोस के लोगों ने आवाज सुनी और महिला की मदद के लिए बाहर भी आए।

मदद के लिए आए पड़ोसी पर भी चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक पड़ोस के लोग जब मदद के लिए आए लेकिन पड़ोसी जब तक महिला को बचाते तब तक उसे गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने एक पड़ोसी पर भी गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटनास्थल के पास से पुलिस को एक कार भी मिली।

न्यू ईयर पर किया था प्रपोज
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवक केन्ड्रिक अकिन्स ने प्रेमिका डोमिनिक जेफरसन को न्यू ईयर से एक दिन पहले प्रपोज किया था। जिसे जेफरसन ने स्वीकार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद केन्ड्रिक अकिन्स मौके से भाग गया लेकिन बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications