अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, कहा- तालिबान आतंकियों को तुरंत गिरफ्तार करो या उन्हें देश से बाहर निकालो

वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में पिछले रविवार को लग्जरी होटल को तालिबान आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने और 22 लोगों की मौत के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान पर फिर जोरदार हमला बोला है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को पाकिस्तान पर दबाव डालते हुए सख्त अंदाज में कहा है कि उनकी जमीन पर डेरा डालकर बैठे तालिबान आतंकियों को तुरंत गिरफ्तार करें या उन्हें देश से निकालें। पिछले रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में तालिबान आतंकियों ने कब्जा कर लिया था।

व्हाइट हाउस ने किया कॉल

व्हाइट हाउस ने किया कॉल

व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, 'हमने पाकिस्तान को कॉल कर तुरंत तालिबान के आतंकियों को देश से बाहर निकालने या उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा है और आतंकवाद के लिए पाकिस्तानी जमीन के प्रयोग को रोकने के लिए भी कहा है।' व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि नागरिकों पर हो रहे इस प्रकार के अटैक हमें अफगानिस्तान में लड़ने के लिए मजबूती दे रहे हैं। अफगान आर्मी हमारी सहायता से अफगानिस्तान के दुश्मनों के खात्मे के लिए लड़ती रहेगी।

हमले में तालिबान-हक्कानी की सांठ गांठ

हमले में तालिबान-हक्कानी की सांठ गांठ

पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद अफगानिस्तान ने कहा कि तालिबान-हक्कानी नेटवर्क इसके लिए दोषी है। इस प्रकार के ग्रुप (आतंकी संगठन) को जड़ से खत्म करना अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन पाकिस्तान इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। अफगानिस्तान ने कहा कि इससे भी बदतर यह है कि हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) और उनकी सेना द्वारा गुप्त रूप से समर्थन मिलता रहता है।

UN टीम जाएगी पाकिस्तान

UN टीम जाएगी पाकिस्तान

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मॉनिटरिंग टीम इस हफ्ते दो दिन के लिए पाकिस्तान जाएगी, जहां वे पाक सरकार के उन दावों की जांच करेगी, जिसमें कुछ संगठनों पर यूएन द्वारा प्रतिबंध लगा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में लड़ाई खत्म नहीं होने के लिए कई बार पाकिस्तान को दोषी ठहराया है। इसी महीने ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 2 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद पर भी रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+