America: फेमस टिकटॉकर 'खाबी लेम' को इस गलती के कारण अमेरिका ने किया देश से बाहर
America: दुनिया के सबसे फेमस टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया है। खाबी जिनका असली नाम सेरिंगे खबाने लेम है, उन्हें अमेरिकी इमिग्रेशन और ICE एजेंटों द्वारा लास वेगास में वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इमिग्रेशन पर की जा रही सख्त कार्रवाई के बीच खाबी को हिरासत में लिया गया था। इसकी शुरुआत लॉस एंजिल्स में छापेमारी के साथ हुई, जिसके कारण ICE के खिलाफ दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए।
खाबी ने किया था वीजा उल्लंघन
ICE के एक प्रवक्ता के मुताबिक, सेनेगल-इटैलियन content creator लेम को हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था, लेकिन उन्हें निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि वे 30 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे थे और "अपने वीजा की शर्तों से अधिक समय तक" यहां रहे। लेम को अपनी मर्जी से देश छोड़ने की अनुमति दी गई, जो अमेरिका से निकाले जा रहे लोगों को उनके इमिग्रेशन रिकॉर्ड पर निर्वासन आदेश को रोकने की अनुमति देता है। इस घटना के बाद उन्हें एक दशक तक अमेरिका में वापस आने से रोका जा सकता है।

कौन हैं खाबी लेम?
25 साल के खाबी लेम कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए, उन्होंने अपने वीडियो में कभी एक शब्द भी नहीं कहा, जिसमें वे बेतुके ढंग से बिना सिर-पैर के "लाइफ हैक्स" पर प्रतिक्रिया करते हुए दिखाई देते थे। अकेले टिकटॉक पर उनके 162 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अमेरिका ही नहीं भारत और दूसरे देशों में उनकी काफी लोकप्रियता काफी है।
कैसे इटली पहुंचे खाबी लेम?
इन्फ्लुएंसर अपने कामकाजी माता-पिता के साथ शिशु के रूप में इटली आए थे और उनके पास इटैलियन नागरिकता है। इंटरनेट पर वे तेजी से वायरल हुए और 2022 में डिजाइनर ब्रांड ह्यूगो बॉस के साथ एक उन्होंने ब्रांड्स को भ प्रोमोट करना शुरू किया। इसी साल जनवरी में यूनिसेफ ने उन्हें सोवर्निटी एंबेस्डर के लिए चुना था।
खाबी के बारे में
नवंबर 2023 में खाबी ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया था। खाबी लेम ने वेंडी थेम्बेलिहले जुएल से शादी की थी। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और मई 2024 में दोनों अलग हो गए। लेम को 2022 में फॉर्च्यून की 40 अंडर 40 और फोर्ब्स की 30 अंडर 30 में लिस्ट में रखा गया था। इसके अलावा खाबी 2023 से टेलीविजन शो इटालियाज गॉट टैलेंट में जज हैं। उन्होंने ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर (2022) के इटैलियन वर्जन में भी एक वॉयस कैमियो किया है। इसके अलावा 2024 की एक्शन कॉमेडी फिल्म बैड बॉयज: राइड ऑर डाई में खाबी नजर आए थे।
मेट गाला में खाबी लेम
लेम ने सितंबर 2021 में जेवियर जियानोली द्वारा फ्रांसीसी फिल्म लॉस्ट इल्यूजन के पहले प्रदर्शन के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में भाग लिया, और हाल ही में पिछले महीने न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला में खाबी नजर आए थे।
खाबी के साथ अमेरिका ने सही किया या गलत, कॉमेंट में बताएं।
-
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications