इजराइल को एक अरब डॉलर का हथियार पैकेज देगा अमेरिका.. रफा में कत्लेआम रोकने में बाइडेन की नाकामी समझिए
US-Israel News: गाजा में जारी इजराइली ऑपरेशन के खिलाफ बाइडेन प्रशासन बार बार बयान दे रहा है, जबकि अमेरिका ने एक अरब डॉलर का हथियार पैकेज इजराइल भेजने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस ने एक अरब डॉलर मूल्य का हथियार पैकेज उस वक्त भेजने का फैसला किया है, जब राफा में सैन्य हमले को लेकर बाइडेन प्रशासन और इजराइल में तीखी बहसबाजी देखने को मिली है।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हथियार पैकेज को लेकर बाइडेन प्रशासन ने अहम बैठक की है। हालांकि, हथियार पैकेज को लेकर बाइडेन प्रशासन बुरी तरह से कनफ्यूज नजर आ रहा है।

सात महीने से चल रहे युद्ध में इजराइल को लगातार सैन्य समर्थन देने को लेकर बाइडेन प्रशासन दोराहे पर खड़ा है, क्योंकि एक तरफ उसे अमेरिका में रहने वाले मुस्लिमों के कड़े विरोध और 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बहिष्कार की धमकी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ वो इजराइल को सैन्य अभियान रोकने के लिए मनाने में नाकाम रहा है।
इजराइल के खिलाफ बाइडेन प्रशासन
बाइडेन प्रशासन ने गाजा पट्टी के रफा क्षेत्र में हमला नहीं करने को लेकर इजराइल को बार बार चेतावनी दी है और इस महीने की शुरूआत में बाइडेन प्रशासन ने 3500 बमों की एक खेप इजराइल भेजने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब एक अरब डॉलर का हथियार पैकेज इजराइल भेजा जाएगा।
दूसरी तरफ, डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेता लगातार बाइडेन प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं, कि वो गाजा में इजराइली ऑपरेशन रोकने के लिए इजराइल को हथियारों की खेप भेजना बंद करे, लेकिन रिपब्लिक पार्टी इजराइल का कट्टर समर्थन कर रही है और जब 3500 बमों के खेप पर रोक लगाई गई, तो रिपब्लिकन पार्टी ने जोरदार विरोध किया था।
इजराइल का समर्थन नहीं करने पर बाइडेन प्रशासन के सामने एक तरफ अमीर यहूदी व्यापारी वर्ग का समर्थन खोने का डर है, तो दूसरी तरफ इजराइल का समर्थन करने पर मुस्लिमों का वोट खोने का डर.. लिहाजा इजराइल को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन और उनका प्रशासन लगातार कनफ्यूज नजर आ रहा है।
हथियारों का जो पैकेज इजराइल भेजा जाएगा, उस पैकेज में टैंक गोला-बारूद के लिए करीब 700 मिलियन डॉलर, सामरिक वाहनों के लिए 500 मिलियन डॉलर और मोर्टार राउंड के लिए 60 मिलियन डॉलर शामिल हैं। हालांकि, ये हथियार कब भेजे जाएंगे, फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।

इजराइली पैकेज को ट्रंप की पार्टी का समर्थन
दूसरी तरफ, अभी भी आशंका इस बात को लेकर है, कि बाइडेन प्रशासन हथियार के इस पैकेज पर रोक लगा सकता है, जिसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी, जिसे अमेरिकी संसद में बहुमत हासिल है, वो एक बिल पेश करने की योजना बना रही है। इस बिल में इजराइल को हर हाल में आक्रामक हथियारों की डिलीवरी का प्रावधान है।
दरअसल, राष्ट्रपति बाइडेन ने चेतावनी दी है, कि अगर इजराइल रफा में सैन्य अभियान को आगे बढ़ाता है, तो वो हथियारों की आपूर्ति बंद कर देंगे, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी का कहना है, कि हमास के खिलाफ युद्ध में किसी भी कीमत पर इजराइल को हथियारों की डिलीवरी होनी चाहिए।
आपको बता दें, कि रफा शहर में करीब 10 लाख फिलीस्तीनी शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं और आशंका है, कि अगर इजराइली ऑपरेशन तेज होता है, तो सैकड़ों शरणार्थी मारे जा सकते हैं। लेकिन, रिपब्लिकन पार्टी का कहना है, कि अगर इजराइल को हथियारों की आपूर्ति रोकी जाती है, तो इसका मतलब ये होगा, कि अमेरिका मध्य-पूर्व में अपना सबसे विश्वसनीय साथी को खो देगा।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा है, कि अगर यह विधेयक अमेरिकी कांग्रेस से पारित हो जाता है, तो राष्ट्रपति बाइडेन इसे वीटो कर देंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की बहुमत वाले सीनेट में भी इस विधेयक के पास होने की संभावना कम है। लेकिन, डेमोक्रेटिक पार्टी में भी इजराइल को हथियार भेजने को लेकर विभाजित है। करीब 2 दर्जन डेमोक्रेटिक सांसदों ने बाइडेन को चिट्ठी लिखकर कहा है, कि 'इजराइल को हथियारों की डिलीवरी रोककर जो संदेश देने की कोशिश की जा रही है, वो चिंताजनक है।'
न्यूयॉर्क के सांसद रिची टोरेस, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं, उन्होंने कहा है, कि संसद में इजराइल को हथियारों का पैकेज भेजने के पक्ष में मतदान करेंगी।
रफा में इजराइल का ऑपरेशन तेज
इस बीच, इजरायली टैंक मंगलवार को रफा में काफी अंदर तक दाखिल हो चुके हैं। और दक्षिणी गज़ान सीमा शहर के कुछ आवासीय इलाकों तक इजराइली टैंक देखे गये हैं, जहां दस लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है, कि वह रफा में और उसके आसपास इजराइल की आक्रामक सैन्य गतिविधि से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा है, कि एक बार ऑपरेशन शुरू होने के बाद स्थिति विनाशक हो जाएगी।
वहीं, इजराइल ने कहा है, कि उसने मंगलवार को मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमला किया, जिसमें कथित तौर पर 15 आतंकवादी मारे गए, जो स्कूल के एक हिस्से से हमास के लिए 'वॉर रूम' चला रहे थे। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवीय सहायता पहुंचाने वाले एक संगठन के एक काफिले पर भी इजरायली हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई थी और एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया था।
फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने मंगलवार को कहा है, कि पिछले सप्ताह में गाजा के दक्षिण में रफ़ा से लगभग 450,000 फ़िलिस्तीनियों को बाहर निकाला गया है। पिछले सप्ताह से दक्षिणी गाजा में खाने की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो चुकी है, जिससे करीब 11 लाख लोगों को भयानक भूख का सामना करना पड़ रहा है।
-
Iran Hormuz Toll Plan: होर्मुज के बहाने ईरान करेगा दुनिया को ब्लैकमेल? टोल वसूली के बाद अगला प्लान तैयार -
US-Iran War के बीच सऊदी का पलटवार! 5 ईरानी अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान, पेट्रोल महंगा होगा? -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications