Corona Update: अमेरिका में हालात बेकाबू, 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा लोगों की मौत, 2600 लोगों की मौत
Corona Update: अमेरिका में हालात बेकाबू, 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत
नई दिल्ली। सुपरपावर अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 2600 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में सिर्फ 1 दिन में 2600 लोगों की मौत हो गई, जो कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
Recommended Video

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई है। एक दिन में यहां 2600 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से चली गई। इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 2228 लोगों की जान चली गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अबतक की एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतों की संख्या है।
हैरान करने वाली ये है कि आंकड़े कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कोरोना के शिखर को पार कर चुका है। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से मौतों की संख्या एक लाख 27 हजार से ज्यादा हो गई है और 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, चार लाख 86 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2600 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में अब तक 27000 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications