किम जोंग उन को 'लिटिल रॉकेट मैन' कहने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं उनके साथ बैठना चाहूंगा

वॉशिंगटन। किम जोंग उन को 'लिटिल रॉकेट मैन' का नाम देने वाले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया सुप्रीम लीडर के साथ बैठने की इच्छा जताई है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि वे किम जोंग उन के साथ बैठना चाहेंगे। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्रााम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच कई बार जुबानी जंग छिड़ चुकी है। हाल ही में दो सप्ताह पहले ट्रंप ने कहा था कि उनके पास नॉर्थ कोरिया से भी बड़ा और शक्तिशाली न्यूक्लियर बम है और वो काम भी करता है।

'मैं किम जोंग उन के साथ बैठना चाहूंगा'

'मैं किम जोंग उन के साथ बैठना चाहूंगा'

न्यूज एजेंसी रायटर्स को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं किम जोंग उन के साथ बैठना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं मालुम कि उनके साथ बैठने से समस्या खत्म होगी भी या नहीं।' ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के साथ समझौता करने के लिए पिछली अमेरिकी सरकारों ने कुछ नहीं किया। ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि बात करने से कोई समाधान होगा भी। उन्होंने पिछले 25 सालों से बात ही की है और हमारे राष्ट्रपतियों ने इसका फायदा उठाया है।'

चीन की तारीफ

चीन की तारीफ

साथ ही नॉर्थ कोरिया पर ऑयल और कोयला का निर्यात करने पर बैन लगाने को लेकर ट्रंप ने चीन की तारीफ की है, लेकिन रूस पर सख्त रहे। ट्रंप ने कहा कि रूस हमारे साथ नॉर्थ कोरिया मामले में मदद नहीं कर रहा है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ट्रंप के नेशनल सेक्रेटरी एडवाइजर एच.आर. मैकमास्टर ने सैन फ्रांसिस्को में एक गुप्त मीटिंग की थी।

नॉर्थ कोरिया पर ट्रंप की नीति असमंजस

नॉर्थ कोरिया पर ट्रंप की नीति असमंजस

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ मीटिंग की बात करते हैं और दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया के लिए भड़काऊ ट्वीट कर पूरी दुनिया में तनाव पैदा करने का काम करते हैं। नॉर्थ कोरिया पर ट्रंप का रवैया पर दुनिया के लिए समझ से परे हैं। पिछले साल किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव को न्यूक्लियर हमले की संभावनाओं तक ले गए थे। बता दें कि किम जोंग उन ने अपने ताजा बयान में ट्रंप को भौंकने वाला कुत्ता कहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+