US Election: राष्ट्रपति कोई भी हो, अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ेगा भारतीय मूल के सदस्यों का दबदबा

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में 3 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के बाद अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय सदस्यों की संख्या भी बढ़ सकती है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा और उच्च सदन सीनेट के लिए भी वोट डाले जाने हैं।

Kamala Harris

अमेरिकी कांग्रेस में भी 5 भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें चार सदस्य प्रतिनिधि सभा में हैं जबकि पांचवी सदस्य सीनेटर और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस हैं। इसके साथ ही कमला पहली भारतीय और अश्वेत उम्मीदवार भी हैं जो इस पद के लिए चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में समोसा कॉकस की संख्या बढ़ने वाली है। समोसा कॉकस टर्म का इस्तेमाल पहली प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कांग्रेस में भारतीय मूल के लोगों के लिए करते रहे हैं।

ये चुने जाएंगे दोबारा
प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना और हाउस की पहली और एकमात्र भारतीय अमेरिकी सदस्य प्रमिला जयपाल 3 नवम्बर को होने वाले चुनाव में दोबारा चुने जाने की पूरी संभावना है। वहीं 55 वर्षीय जयपाल को अगले साल प्रतिनिधि सभा में डॉ. हीरल टीपरनेनी (Dr Hiral Tipirneni) का साथ मिल सकता है।

पेशे से फिजीशियन डॉ. हीरल एरिजोना से अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविट श्वेकर्ट (David Schweikert) से आगे चल रही हैं। हालांकि ये अंतर ज्यादा नहीं है। उनकी वर्तमान डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई नेता तारीफ कर चुके हैं।

वहीं डिप्लोमैट के रूप में काम कर चुके प्रेस्टन कुलकर्णी (Sri Preston Kulkarni) रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेल्स (Troy Nehls) से 5 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं। कुलकर्णी टेक्सास से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। कुलकर्णी 2018 का चुनाव बहुत ही मामूली अंतर से हार गए थे। इस बार स्थानीय मीडिया में उनकी जीत की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है। उम्मीद है कि कुलकर्णी सभा में पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी होने का गौरव हासिल कर लेंगे।

सीनेट के लिए सारा गिडन पर नजर
सभी की निगाहें मेन (Maine) राज्य की सीनेट सीट पर हैं जहां से डेमोक्रेट ने भारतीयू मूल की सारा गिडन (Sara Gideon) को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला रिपब्लिक सीनेटर सुजैन कॉलिन्स जैसे मजबूत उम्मीदवार से होगा। भारतीय पिता और आर्मीनियाई मां की संतान 48 वर्षीय गिडन ने अभी तक लगातार अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

इसके पहले कमला हैरिस सीनेट में पहले भारतीय अमेरिकन के साथ ही पहले अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकन के रूप में पहुंचकर इतिहास रच चुकी है। हैरिस की मां भारत के तमिलनाडु से थीं जबकि उनके पिता जमैका से अमेरिका आए थे। हैरिस इस बार डेमोक्रेट की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।

एमी बेरा को लंबा अनुभव
वहीं 55 साल के डॉ. एमी बेरा लगातार पांचवी बार प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव में हैं। वह प्रतिनिधि सभा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार उनके खिलाफ रिपबल्किन उम्मीदवार बज पैटरसन हैं। वहीं तीसरी बार के लिए उम्मीदवारी ठोंक रहे रो खन्ना के सामने मुकाबले में एक दूसरे भारतीय अमेरिकी रितेश टंडन हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं।

वहीं लगातार तीसरी बार प्रतिनिधि सभा में पहुंचने के लिए तैयार डॉ. जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की तेजी से उभरती नेताओं में हैं। वाशिंगटन राज्य से उम्मीदवारी पेश कर रही जयपाल का मुकाबला रिपब्लिकन क्रेग केलर से है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति का मुकाबला लिबरेशन पार्टी के प्रेस्टन नेल्सन से होगा। कृष्णमूर्ति इलिनॉयस (Illinois) राज्य से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। यहां से राजा की जीत पक्की है क्योंकि ये इलाका डेमोक्रेट्स का गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि रिपब्लिकन ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

इसके साथ ही कुछ और भारतीय मूल के लोग 3 नवम्बर को हो रहे चुनावों में कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनकी जीत को लेकर भी चर्चा हो रही है। साथ ही चुनाव में उनकी मौजूदगी भारतीय-अमेरिकी लोगों के देश की राजनीति में बढ़ती रुचि को दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+