US-ईरान तनाव पर पाकिस्तान के PM इमरान खान ने कहा-किसी युद्ध का हिस्सा नहीं बन सकता
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के लगातार बढ़ते तनाम के बीच काड़ी में युद्ध का आशंका तेज होती जा रही है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखने के बाद पाकिस्तान में भी हलचल शुरू हो गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इन तनाव को लेकर अपना मत रखा है।

इमरान खान ने कहा कि वो अमेरिका और ईरान के बीच के तनाव को कम करने के लिए शांति कायम करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी युद्ध का हिस्सा नहीं हो सकते । उन्होंने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को ईरान, किंगडम ऑफ सऊदी अरब और अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात कर स्थिति जानने को कहा है। वहीं पाकिस्तान के प्रमुख जनरल जावेद कमर बाजवा से भी इन देशों के सैन्य अधिकारियों से बातचीत कर पाकिस्तान के रूख को साफ करने को कहा है।
'डॉन' की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को खत्म करने के लिए पिछले तीन सालों से कोशिश कर रहा है। डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इसी सिलसिले में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अक्टूबर में तेहरान और सउदी अरब भी जा चुके हैं । पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी तरह के युद्ध के लिए नहीं होने देगा। वहीं इमरान खान ने कहा है कि वो मध्य पूर्व के इस संकट को हल करने की पहल करने में पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ओमान के सुलतान भी कोशिशें करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications