अमेरिका: 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत
न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं, जहां 800 फुट की ऊंचाई की पहाड़ियों में गिरने से एक भारतीय दंपति की मौत हो गई। कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में दुर्गम क्षेत्र से जुड़े एक पहाड़ियों में 29 साल के विष्णु विश्वनाथ और 30 वर्षीय उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्थी का सोमवार को शव मिला है। भारतीय दंपति की मौत योसेमिटी नेशनल पार्क के टाफ्ट पॉइंट से गिरकर हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी मिलने के बाद, दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क में बस गए थे। मिनाक्षी और विश्वनाथ दुनियाभर की ट्रैवलिंग कर 'हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' नाम से एक ब्लॉग भी लिखते थे। योसेमिटी नेशनल पार्क के अधिकारी लगातार इस मामले की जांच में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस दंपति की मौत कई सप्ताह पहले हुई थी। पिछले सप्ताह गुरुवार को रेंजर्स ने कैलिफोर्निया की पहाड़ियों दंपति का शव बरामद किया था।
दंपति ने 2006 में कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नॉलोजी में चेंगान्नुर कॉलेज से इंजीनियरिंग की है। दोनों को ही ट्रैवलिंग करने का बहुत शोक था और वे 'हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' के नाम से एक ब्लॉग को भी संभाल रहे थे। इनका सोशल मीडिया पेज ट्रैवलिंग वेबसाइट दुनियाभर की यात्राओं से भरा हुआ था।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कपल किसी तरह पहाड़ियों में कैसे गिरे और जब यह घटना हुई तब वे दोनों क्या कर रहे थे। पुलिस और अधिकारी फिलहाल मामले की जांच में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications