America: भारी बारिश से न्यूयॉर्क की सड़कें बनीं 'तालाब', गवर्नर ने घोषित की स्टेट इमरजेंसी

अमेरिका की जनता फिर से मौसम की मार झेल रही है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर में काफी ज्यादा तेज बारिश हुई, जिस वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में गवर्नर को वहां पर स्टेट इमरजेंसी का ऐलान करना पड़ा।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार सुबह (अमेरिकी समयानुसार) तक कुछ क्षेत्रों में 2 इंच (5.08 सेमी) से ज्यादा बारिश होने की सूचना दी है। साथ ही आने वाले कुछ घंटों में वहां 2 इंच अतिरिक्त बारिश होने की उम्मीद है।

New York

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बारिश की वजह से परिवहन सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। साथ ही कई सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं, जिस वजह से निजी वाहनों की भी आवाजाही नहीं हो पा रही। भारी बारिश की वजह से ही न्यूयॉर्क शहर की सबवे सेवा को रोक दिया गया है। साथ ही लागार्डिया हवाई अड्डे के एक टर्मिनल को बंद करना पड़ा।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है। साथ ही कहा कि लोग मौसम का अपडेट लेकर ही घरों से निकलें। खुली जगहों पर जाने से पहले वो जरूरी सावधानियां बरतें। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को भी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

वीडियो हो रहे वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर सुबह से ही न्यूयॉर्क की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सारी सड़कें पानी में डूबी नजर आ रहीं। इसके अलावा इंजन तक पानी पहुंचने की वजह से कई वाहन बीच रास्ते पर ही बंद पड़ गए। सबवे बंद होने से बड़ी संख्या में लोग स्टेशनों पर भी घंटों फंसे रहे।

जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा ऐसा?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगातार बारिश और बाढ़ की घटनाएं जलवायु संकट की पहचान हैं, क्योंकि गर्म वातावरण अधिक नमी धारण कर सकता है। उत्तरपूर्वी अमेरिका में देश के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में भारी वर्षा में अधिक वृद्धि देखी जा रही है। एक स्टडी के मुताबिक 1958 और 2012 के बीच भारी वर्षा की घटनाओं के बारिश की मात्रा में 70% की वृद्धि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+