America: मिशिगन के चर्च में चली गोलियां, लगी आग, 1 की मौत, कई लोग हुए घायल
Michigan shooting in Church: मिशिगन में एक मॉर्मन चर्च में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह सामूहिक गोलीबारी ग्रैंड ब्लैंक में चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई थी, जो डेट्रॉइट से लगभग 50 मील नॉर्थ में स्थित है। लोकल पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हमलावर को काबू कर लिया गया है, और अब पब्लिक के लिए कोई खतरा नहीं है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि गोलीबारी के बाद चर्च में आग लग गई थी। यह चर्च रेजिडेन्सियल एरिया और एक जेहोवा विटनेस चर्च के पास स्थित है, जिसके चारों ओर एक पार्किंग स्थल और एक बड़ा लॉन है। ग्रैंड ब्लैंक शहर की आबादी लगभग 8,000 है।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बिंदी ने एक्स पर लिखा, "मुझे ग्रैंड ब्लैंक, मिशिगन में एक एलडीएस चर्च में हुई भयानक गोलीबारी और आग के बारे में जानकारी मिल रही है।" उन्होंने बताया कि एफबीआई और एटीएफ के एजेंट घटनास्थल पर जा रहे हैं। बिंदी ने आगे लिखा, "प्रेयर प्लेस पर ऐसी हिंसा दिल दहला देने वाली और भयावह है। कृपया इस भयानक त्रासदी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना में मेरे साथ शामिल हों।"
यह घटना उत्तरी कैरोलिना के साउथपोर्ट नामक तटीय शहर में हुई एक और गोलीबारी के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि वह "अत्यंत पूर्व नियोजित" हमला था।
पुलिस प्रमुख टॉड कोरिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ओक आइलैंड के नाइजेल एज नाम के एक व्यक्ति को साउथपोर्ट में अमेरिकन फिश कंपनी में भीड़ पर नाव से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह गोलीबारी शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुई थी और यह ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के बार और रेस्तरां वाले लोकप्रिय इलाके में हुई। जांचकर्ताओं ने बताया कि एज ने एक छोटी नाव को किनारे के पास तक चलाया, थोड़ी देर रुका, गोलीबारी की और फिर तेजी से भाग निकला। अधिकारियों ने मारे गए लोगों के नाम या घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी जारी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications