अमेरिकी सांसद ने की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील, भारत को जल्दी भेजी जाए 6 करोड़ वैक्सीन डोज

अमेरिकी सांसद ने की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील, भारत को जल्दी भेजी जाए 6 करोड़ वैक्सीन डोज

वाशिंगटन, 20 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दुनिया भर के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका इस महामारी के संकट में भारत की हर तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन सीनियर और डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत की मदद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि भारत को कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ (60 मिलियन) कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी जाए।

Joe Biden

अमेरिकी सिविल राइट ऐक्टिविस्ट रेव जेसी जैक्सन सीनियर ने जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा, राष्ट्रपति द्वारा पहले से घोषित की गई वैक्सीन की 8 करोड़ डोज में से कम से कम 6 करोड़ डोज भारत को मदद के लिए दी जानी चाहिए। जेसी जैक्सन के इस अपील को भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी सपोर्ट किया। दोनों ने आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत की मदद के लिए हर कोशिश कर रहा है। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रेव जेसी जैक्सन सीनियर ने कहा कि भारत में मिला कोरोना का न्यू वैरिएंट तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। लोकतंत्र में भारत हमारा सहयोगी देश है। कोरोना दुनिया और अलग-अलग देशों की सीमाओं को नहीं पहचानता है, ये वायरस किसी नस्ल, धर्म और विचार को लेकर भेदभाव भी नहीं करता है, ऐसे में हमें इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में वैक्सीन की डोज देकर मदद करनी चाहिए।

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने इससे पहले भी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भारत की मदद के लिए कहा था। कृष्णमूर्ति ने जो बाइडेन से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की लाखों डोज को भारत जैसे कोरोना प्रभावित देशों को भेजने की अपील की थी। उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा, भारत की मदद की जा रही है। इस दिशा में मेरे से जो कुछ भी हो सकेगा, हम करेंगे। मैं कांग्रेस में कोविड पर विशेष चयन समिति का सदस्य हूं। इसलिए मुझे इसकी बहुत अधीक चिंता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+